scriptयोगी सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे सपाइ, कर दिया यह बड़ा ऐलान | samajwadi party protest against yogi goverment in greater noida | Patrika News
ग्रेटर नोएडा

योगी सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे सपाइ, कर दिया यह बड़ा ऐलान

Highlights
. सपा कार्यकर्ताओं ने नोएडा से लेकर दादरी तक किया प्रदर्शन. प्रदेश सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

ग्रेटर नोएडाOct 01, 2019 / 04:28 pm

virendra sharma

sp.jpg
ग्रेटर नोएडा. प्रदेश सरकार की नीतियों को लेकर समाजवादी कार्यकर्ताओंं ने मंगलवार को दादरी तहसील में पद्रर्शन किया। इस दौरान उन्होंने बिजली की दरों, भ्रष्टाचार, महिलाओं पर अत्याचार ,बदहाल कानून व्यवस्था, हत्याएं, बेरोजगारी आदि के मुद्दे उठाए।
यह भी पढ़ें

BIG NEWS: Today’s Petrol-Diesel Price में बढ़ोतरी जारी, 4.50 रुपये महंगा हुआ पेट्रोल

सपा नेता रवि यादव के नेतृत्व में परथला खंजरपुर स्थित बारात घर पर सपा कार्यकर्ता व नेता इकट्ठा हुए। उसके बाद भाजपा और योगी आदित्यनाथ सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए दादरी तहसील पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गले में सब्जियों की माला स्लोगन लिखी तख्तियां व थाली बजाकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
सपा नेता रवि यादव ने कहा की प्रदेश सरकार तानाशाही कर रही है। वहीं, आम आदमी के अधिकारों का हनन किया जा रहा है। जनविरोधी नीतियों के कारण महंगाई चरम पर है। जिससे आम आदमी की कमर टूट रही है। पेट्रोल और बिजली के दाम में रोजाना बढ़ोतरी की जा रही है।
यह भी पढ़ें

VIDEO: बिद्युत सबस्टेशन के कैशियर से दिनदहाड़े लूटा कैश, पूछताछ के लिए 2 हिरासत में

महिलाओं का शोषण और बलात्कार किया जा रहा है। लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहे जाने वाले मीडिया को भी नहीं छोड़ा जा रहा है। खबर दिखाने वाले पत्रकारों पर हर रोज हमले हो रहे हैं और सरकार उन्हें झूठे केस में फंसा कर जेल भेज रही है। सपा नेता रवि यादव ने बताया कि किसानों के साथ धोखा किया जा रहा है। प्रदेश में बेरोजगार युवाओं की कमी नहीं है।

Home / Greater Noida / योगी सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे सपाइ, कर दिया यह बड़ा ऐलान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो