scriptSnake Venom Case: जब मेनका गांधी ने Elvish Yadav के खिलाफ खोल दिया था मोर्चा, एल्विश को 14 दिन की न्यायिक हिरासत | Snake Venom Case 14 days judicial custody to Elvish Yadav when Maneka Gandhi had opened a front against him | Patrika News
ग्रेटर नोएडा

Snake Venom Case: जब मेनका गांधी ने Elvish Yadav के खिलाफ खोल दिया था मोर्चा, एल्विश को 14 दिन की न्यायिक हिरासत

Snake Venom Case: कोर्ट ने एल्विश यादव को रेव पार्टी मामले में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है।

ग्रेटर नोएडाMar 17, 2024 / 09:10 pm

Anand Shukla

Snake Venom Case 14 days judicial custody to  Elvish Yadav when Maneka Gandhi had opened a front against him

Elvish Yadav And Maneka Gandhi

Snake Venom Case: यूट्यूबर एल्विश यादव को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने एल्विश यादव (Elvish Yadav) को रेव पार्टी मामले में हिरासत में लिया है। पुलिस ने आज उसे कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे 14 की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इससे पहले एल्विश यादव के खिलाफ गुरुग्राम और गाजियाबाद में केस दर्ज किया गया था। नोएडा के सर्फाबाद गांव में स्थित फार्म हाउस में पूछताछ के लिए पुलिस उसे ले गई थी।
हालांकि, बता दें कि इससे पहले मेनका गांधी (Maneka Gandhi) ने एल्विश यादव को सांप के जहर को सप्लाई करने वाला सरगना बताया था। उनके ही एनजीओ की शिकायत पर नोएडा पुलिस ने छापा मारा था। इसके साथ उन्होंने एल्विश यादव को गिरफ्तार करने की मांग उठाई थी। साथ ही पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाए थे।
मेनका गांधी ने कहा था कि सांप लुप्तप्राय प्रजाति की श्रेणी में आते हैं। नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है कि यूट्यूबर लोकप्रियता बटोरने के लिए गैर कानूनी तरीकों का इस्तेमाल करते हैं।

Home / Greater Noida / Snake Venom Case: जब मेनका गांधी ने Elvish Yadav के खिलाफ खोल दिया था मोर्चा, एल्विश को 14 दिन की न्यायिक हिरासत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो