ग्रेटर नोएडा

UP Board Result: 12वीें में सेकंड डिवीजन से पास हुआ था यह क्रिकेटर, अब है करोड़पति

अर्जुन वाजपेयी ने कम मॉर्क्स आने के बावजूद भी हासिल किया मुकाम

ग्रेटर नोएडाApr 30, 2018 / 03:14 pm

virendra sharma

ग्रेटर नोएडा. यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के रिजल्ट की घोषणा हो चुकी है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के रिजल्ट को लेकर स्टूडेंट्स की धड़कने तेज रही। कम मॉर्क्स हासिल करने वाले स्टूडेंट्स को मायूस होने की जरुरत नहीं है। एक्सपर्ट की माने तो कम मॉर्क्स से भी अच्छा मुकाम हासिल किया जा सकता है। लेकिन मेहनत और लगन होनी चाहिए। यह जरुरी नहीं होता है कि फर्स्ट डिविजन हासिल करने वाले ही अच्छा मुकाम हासिल करते है, कम मॉर्क्स वाले स्टूडेंट्स भी सफलता की सीढ़िया चढ़ सकते है।
यह भी पढ़ें

UPBoardResults2018: यूपी के इस जिले में

गुरु द्रोण ने दी थी पांडवोंं और कौरवों को शिक्षा-दीक्षा, आज भी निकल रहे अर्जुन

नोएडा के शिवम मावी और अर्जुन वाजपेयी भले ही पढाई में एवरेज स्टूडेंट्स रहे है। लेकिन दोनों ने सफलता कर्म मॉर्क्स से हासिल की है। शिवम मावी ने एक तरफ जहां क्रिकेट की दुनिया में अपनी धाक जमाई है। वहीं अर्जुन वाजपेयी कम उम्र में अंर्तराष्ट्रीय पर्वतारोही बने है। माउंड एवरेस्ट से लेकर कई चोटियों पर तिरंगा फहरा चुके है। एक्सपर्ट की माने तो फर्स्ट डिविजन से पास होना अच्छी बात है। यह भी जरुरी नहीं है कि सेकंड और थर्ड डिविजन हासिल करने वाले स्टूडेंट्स कुछ नहीं कर सकते है। दुनिया में काफी ऐसे लोग हैं, जो पढ़ाई में एवरेज रहे और आज लोगों के लिए मिसाल बन रहे है।
यह भी पढ़ें

जेवर एयरपोर्ट के निर्माण के साथ युवाओं के लिए इस तरह पैदा होंगे

रोजगार के अवसर

शिवम मावी

शिवम मावी ने अंडर-19 विश्व कप सेे खुद को एक पहचान दी। अपनी गेदबाजी से सभी को हैरान करने वाले शिवम मावी की बोली आईपीएल में लगी। आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स टीम के हिस्सा है। शिवम मावी करीब 145 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकते है। प्रदर्शन को देखते हुए इंडियन प्रीमियर लीग के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें तीन करोड़ रुपये में खरीदा था। जबकि आईपीएल में नीलामी के दौरान शिवम का बेस प्राइस महज 20 लाख रुपये था। नोएडा के रहने वाले शिवम मावी ऐवरेज फैमिली से है। लेकिन उनके जज्बे और मेहनत ने उन्हें आईपीएल तक पहुंचा दिया। हालांकि उनकी तमन्ना इंडिया टीम का हिस्सा बनने की है। अंडर-19 वल्र्ड कप की फाइनल ट्रॉफी उठाने वाले टीम के हिस्सा रहे शिवम मावी ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट मेंं सेकंड डिविजन हासिल की है। कम मॉक्र्स हासिल करने के बाद में उन्होंने अपने लिए एक मुकाम बनाया। आज लगातार सफलता की सीढ़ियां चढ़ रहे है।
अर्जुन वाजपेयी

नोएडा के रहने वाले अंर्तराष्ट्रीय पर्वतरोही अर्जुन वाजपेयी ने अपने लिए एक मुकाम तय किया है। अर्जुन वाजपेयी के एक समान्य छात्र रहे है। उसके बाद भी खुद की एक पहचान बनाई है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के ऐवरेज छात्र रहे है। विश्व की पांचवी सबसे ऊंची चोटी माउंट मकालू (8,463 मी.ऊंची) पर तिरंगा फहराने के ससााि चोटी पर चढ़ने वाले सबसे कम उम्र के पर्वतारोही हैं। अर्जुन वाजपेयी इससे पहले विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट को फतह कर चुके है। इसके अलावा विश्व की चौथी सबसे ऊंची चोटी लहोत्से और आठवीं सबसे ऊंची चोटी मानसलु पर पहुंच चुके है। कम उम्र में 8,000 मीटर से ऊंची चार चोटियों पर चढ़ाई कर विश्व के पहले पर्वतारोही बन चुके है। इस उपलब्धि सरकार भी उनकी सराहना कर चुकी है।
यह भी पढ़ें

UPBoardResults2018: अखिलेश सरकार में ये था रिजल्ट, योगी सरकार में इतना आया अंतर

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.