2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज भी इन जिलों में आ सकता है भयंकर तूफान, कल चली गई थी कई की जान

Weather Alert : प्रशासन भी अलर्ट पर, बुलंदशहर में जिलाधिकारी ने सभी स्कूलों को बंद रखने के आदेश भी जारी किए
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्रेटर नोएडा

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 14 May 2018, 4:20 PM IST

Greater Noida

ग्रेटर नोएडा। यूपी में आंधी-तूफान एक बार फिर लोगों को लिए मुसिबत बन कर आया। पश्चिमी यूपी में तूफान ने रात भर तांडव मचाया। जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। इस तूफान की चपेट में आने से जहां कई लोगों की मौत हो गई वहीं 50 से ज्यादा लोग घायस बताए जा रहे हैं जिनका अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें : मां के घर से बाहर जाते ही पिता ने बेटी के साथ किया कुछ ऐसा कि खून से लथपथ हालत में पहुंची थाने

यही भी देखें: आंधी तूफान का LIVE कहर | Bulandshahr LIVE storm VIDEO

हालकि अभी भी कुदरत का कहर खत्म नहीं हुआ है, आज भी कई इलाकों में तेज आंधी के साथ बारिश खी संभावना जारी की गई है। जिसे लेकर मौसम विभाग ने पहले से ही चेतावनी जारी कर दी है। वहीं प्रशासन भी अलर्ट पर है। कई जिलों में एक बार फिर स्कूल की छुट्टी कर दी गई है।

यह भी पढ़ें : अजब गजब-आंधी तूफान से बचने के लिए लोगों ने किया ये उपाय

नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजिाबाद, बुलंदशहर, बिजनौर, मुरादाबाद, संभल के साथ -साथ कई जिलों में बीती शाम आए तूफान का कहर देखने को मिला। जहां नोएडा में घंटों मेट्रों बाधित रही वहीं ग्रेटर नोएडा नें बाइक से जा रहे एक मां-बेटे के उपर होर्डिंग गिरने से दोनों की मौत हो गई। बुलंदशहर में 3 कैंटरों के साथ कई वाहन भी तेज हवा के कारण पलट गए। इन कैटरों के नीचे कारें और मोटरसाइकिलें भी दब गईं। फिलहाल तीन लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है। जिलाधिकारी ने सभी स्कूलों को बंद रखने के आदेश भी जारी किए हैं।

यह भी पढ़ें : बेटी का रोका कर लौट रहे थे वापस, अचानक बरपा कहर, हो गई एक की मौत, कई घायल

उधर गाजियाबाद और सहारनपुर में दो-दो लोगों के मरने की सूचना है। जबकि बिजनौर में बिजली गिरने से आग लग गई जिससे 7 झोपड़ियां जलकर राख और लाखों का सामान नुकसान हो गया। वहीं संभल में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ, जहां तेज़ तूफान के कहर से एक ही गांव के लगभग 150 कच्चे मकान आग की चपेट में आ गए।

यह भी पढ़ें :
शनि जयंती 2018: शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए कल जरूर करें ये 10 आसान से उपाय, हो जाएंगे मालामाल

यह भी पढ़ें : वेस्ट यूपी में 'मिशन बवाल' में होनी थी दो जातियों के नेताआें की हत्या, दलितों की मदद के नाम पर हो रहे थे ये काम

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश