30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बगदाद: फुटबाल मैदान के पास हुआ भयंकर बम धमाका, एक नागरिक की मौत, 4 घायल

इराक की राजधानी बगदाद (Baghdad) में धमाका इराकी सुरक्षा बल ने क्षेत्र में घेराबंदी कर मामले की जांच शुरू की
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shweta Singh

•

Updated: 26 Dec 2019, 10:52 AM IST

bagdad

बगदाद। इराक की राजधानी बगदाद (Baghdad) में एक फुटबॉल मैदान (Football ground) के पास भयंकर बम धमाका (Bomb blast) हुआ है। जानकारी मिल रही है कि इस दौरान एक नागरिक की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। आंतरिक मंत्रालय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। नाम गोपनीय रखने की शर्त पर एक आधिकारिक सूत्र ने बताया कि बुधवार शाम बगदाद में यह विस्फोट हुआ।

फुटबॉल मैदान के पास मोटरसाइकिल में हुआ धमाका

अधिकारी ने बताया कि पूर्व में सदर सिटी स्थित एक स्थानीय फुटबॉल मैदान के पास एक मोटरसाइकिल में धमाका हुआ था। इसमें एक नागरिक की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। सूत्र ने कहा कि इराकी सुरक्षा बल ने क्षेत्र में घेराबंदी कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सिलसिलेवार तीन धमाकों से दहला इराक, छह लोगों की मौत

किसी संगठन ने नहीं ली हमले की जिम्मेदारी

वहीं, खबर लिखे जान तक हमले की जिम्मेदारी फिलहाल किसी संगठन ने नहीं ली है। साल 2017 के अंत में इराकी सुरक्षा बलों द्वारा IS आतंकवादियों को देशभर में हराने के बाद से देश में सुरक्षा स्थिति में हालांकि अविश्वसनीय बदलाव आया है, लेकिन युद्धग्रस्त देश में छिटपुट हमले हुए हैं।