scriptसूडान: भ्रष्टाचार मामले में पूर्व शासक उमर अल-बशीर की सुनवाई शुरू | Former Sudan President Al Bashir Trial Started in court | Patrika News
खाड़ी देश

सूडान: भ्रष्टाचार मामले में पूर्व शासक उमर अल-बशीर की सुनवाई शुरू

75 वर्षीय बशीर को सत्ता से हटने के लिए मजबूर कर दिया था
बशीर पहली बार 16 जून को अभियोजक के सामने पेश हुए थे

Aug 20, 2019 / 03:34 pm

Mohit Saxena

sudan
खर्तूम। सूडान पर 30 सालों तक शासन करने वाले अपदस्थ सैन्य शासक उमर अल-बशीर पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों पर सुनवाई शुरू हो गई। सोमवार को वह सुनवाई के लिए अदालत पहुंचे। यह सुनवाई तब शुरू हुई है जब संप्रभु परिषद का गठन किया जा रहा है।
पाक की आम जनता ने इमरान सरकार की खोल दी पोल, कहा- भारत से लड़ना उसके बस की बात नहीं

बशीर को सत्ता से हटाए जाने की देश-विदेश में ऐतिहासिक घटना बताते हुए प्रशंसा की गई थी। महीनों तक चले राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन के बाद 75 वर्षीय बशीर को सत्ता से हटने के लिए मजबूर कर दिया था।
उनकी पार्टी ने 30 साल तक सूडान पर शासन किया था। जेल में बंद बशीर पहली बार 16 जून को अभियोजक के सामने पेश हुए थे। पहली पेशी में उन्हें बताया गया था कि उन पर विदेशी मुद्रा रखने,भ्रष्टाचार और अवैध ढंग से उपहार प्राप्त करने के आरोप हैं।
बशीर एक विशाल सैन्य काफिले के साथ अदालत पहुंचे। अप्रैल में सूडान के सैन्य शासक जनरल अब्दुल फतह अल बुरहान ने कहा था कि बशीर के घर से 11.3 करोड़ डॉलर मूल्य की विदेशी मुद्राएं मिली थीं। मई में महाभियोजक ने भी कहा कि बशीर पर सत्ताविरोधी प्रदर्शनों के दौरान लोगों की हत्या करवाने का आरोप है, इन्हीं प्रदर्शनों के चलते वह सत्ता से अपदस्थ हुए थे।
विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Home / world / Gulf / सूडान: भ्रष्टाचार मामले में पूर्व शासक उमर अल-बशीर की सुनवाई शुरू

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो