खाड़ी देश

दुबई: लड़की को अश्लील वीडियो भेजने पर एक भारतीय को मिली सजा, तीन महीने की जेल

दुबई में नाबालिग से छेड़छाड़ करने और अश्लील वीडियो भेजने के आरोप में एक भारतीय शख्स को तीन महीने की सजा हुई है।

Apr 12, 2018 / 07:29 pm

mangal yadav

दुबईः एक भारतीय शख्स को दुबई में तीन महीने की सजा सुनाई गई है। भारतीय पर आरोप था कि उसने अपने दोस्त की बेटी को ईमेल से अश्लील वीडियो भेजे और उसके साथ छेड़छाड़ की। इस मामले की सुनवाई करते हुए दुबई की एक कोर्ट ने ये सजा सुनाई । दुबई अदालत की अदालत ने दोनों की दलीलें सुनने के बाद आरोपी को दोषमुक्त करने की मांग ठुकरा दी थी। कोर्ट ने भारतीय शख्स को नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ का दोषी माना।

लड़की की मां को मिले थे पोर्न वीडियो
दरअसल 13 साल की लड़की की मां अगस्त 2017 में ईमेल चेक कर रही थी तभी आरोपी की मेल आईडी से कुछ अश्लील वीडियो मिले। इसके अलावा आरोपी ने लड़की के नाम आपत्तिजनक शब्दों का भी प्रयोग किया था। लड़की मां ने इस संबंध में अपनी नाबालिग बेटी से पूछताछ की तो उसने बड़ा खुलासा किया। पीड़िता ने अपनी मां के दोस्त पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। उसने बताया कि आरोपी घर पर आकर उसके साथ बदसलूकी और छेड़छाड़ करता था।

आरोप लगाने वाली महिला भी भारतीय
जिस महिला ने अपनी बेटी के साथ भारतीय शख्स पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था वह भी भारत की ही रहने वाली है। बताया जाता है कि आरोपी पीड़िता की मां का दोस्त था और अक्सर उसके घर आता रहता था। नाबालिक को घर में अकेला देखकर वह छेड़छाड़ करता था। इस मामले की जानकारी होने पर महिला ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया। इस मामले की सुनवाई दुबई की एक अदालत ने की।

ये भी पढ़ेःदुबई कोर्ट ने 2 भारतीय नागरिकों को सुनाई ऐसी सजा, पांच जनम में भी नहीं होगी पूरी

इससे पहले भी सजा पा चुके हैं भारतीय
इससे पहले अभी हाल में ही दुबई की एक अदालत ने दो भारतीयों को धोखाधड़ी के मामले में 517 साल की सजा सुनाई थी। इन आरोपियों ने विदेशी मुद्रा व्यापार की एक कंपनी बनाई थी। इस कंपनी में कई लोगों ने निवेश किया था। बाद में कंपनी की तरफ से किए गए वादे के मुताबिक पैसे नहीं दिए गए थे। कई निवेशकों ने दोनो भारतीयों पर केस दर्ज कराया था।

Home / world / Gulf / दुबई: लड़की को अश्लील वीडियो भेजने पर एक भारतीय को मिली सजा, तीन महीने की जेल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.