scriptभारतीय महिला शेफ की दुबई के अस्‍पताल में मौत, करवाई थी कूल्हे की सर्जरी | Indian woman dies in Dubai Hospital after hip replacement surgery | Patrika News

भारतीय महिला शेफ की दुबई के अस्‍पताल में मौत, करवाई थी कूल्हे की सर्जरी

locationनई दिल्लीPublished: Jun 10, 2019 02:50:05 pm

दुबई में इलाज के दौरान भारतीय महिला की मौत
रीता फर्नांडीस नामक महिला दुबई में ‘बेट्टीज केक टेल’ नाम का स्‍टोर चलाती थी
कुछ दिन पहले हुई थी कूल्हे की सर्जरी

रीता फर्नांडीस

दुबई। दुबई में एक भारतीय महिला की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक प्राइवेट हॉस्पिटल में ऑपरेशन के बाद एक भारतीय महिला शेफ की मौत हो गई। गल्फ न्यूज के हवाले से दी गई खबर में कहा गया है कि 42 वर्षीय भारतीय महिला बेट्टी रीता फर्नांडीस को विगत 9 मई को दुबई के अल जाहरा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी के लिए अस्पताल लाया गया था।

अफगान शांति वार्ता से किसको, कितना फायदा, आखिर तालिबान से क्या बात कर रहा है अमरीका ?

भारतीय महिला की मौत

दुबई के अखबार गल्फ न्यूज ने अपनी खबरों में अस्पताल के सीईओ मोहायेम अब्‍देलगनी के हवाले से कहा है कि जाहरा अस्‍पताल में बेट्टी रीता फर्नांडीस नामक एक भारतीय महिला को हिप सर्जरी के लिए भर्ती कराया गया था। लेकिन सर्जरी के बाद 9 मई को उनका निधन हो गया था। मोहायेम अब्‍देलगनी ने कहा है कि सर्जरी के बाद कुछ ‘कॉम्प्लीकेशन्स’ आ गए जिसके बाद महिला की तबीयत बिगड़ती चली गई। पुलिस ने बताया है कि इस बात की सूचना उनके परिवार को दे दी गई है। अस्पताल ने अपने बयान में कहा, “दुबई स्वास्थ्य प्राधिकरण (डीएसए) और संयुक्त राष्ट्र पेशेंट अंतरराष्ट्रीय आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार इस घटना की कई स्तर पर समीक्षा की जा रही है। डीएचए को स्वतंत्र आकलन एवं समीक्षा के लिए अधिसूचित कर दिया गया है।”

श्रीलंका: मस्जिदों पर हमले के बाद लगाया कर्फ्यू, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगाया बैन

क्या थी बीमारी

अस्पताल की मेडिकल रिपोर्ट में बताया गया है कि फर्नांडीस को जन्म से ही कूल्हे से संबंधित समस्या थी। उन्हें 9 मई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फर्नांडीस का जब डाटा जुटाने के कोशिश की गई तो पता चला कि वह एक कुक थीं और ‘बेट्टीज केक टेल’ नामक स्टोर चलाती थीं। वहीं उनकी मौत के बाद उनके पति ने डॉक्टरों पर लापरवाही और परिवार को उचित जानकारी न देने का आरोप लगाया। दुबई का डीएचए अब महिलाके पति द्वारा की गई शिकायत की जांच कर रहा है। अगर यह शिकायत सही पाई गई तो अस्पताल को भारी जुर्माने की राशि सहित अपना लाइसेंस भी गवाना पड़ सकता है।

विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो