27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तूफान और भारी बारिश से बेहाल हुआ कतर, कई इलाकों में बाढ़

तूफान के कारण सड़क और हवाई यातायात गंभीर रूप से प्रभावित हुआ था
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Priyadarshi

•

Updated: 22 Oct 2018, 9:55 AM IST

qatar rain

तूफान और भारी बारिश से बेहाल हुआ कतर, कई इलाकों में बाढ़

दोहा। कतर में अचानक आए तूफान और भारी बारिश से देश के कई इलाकों में बाढ़ आ गई है। शनिवार और रविवार को आए इस आश्चर्यजनक तूफान के बाद देश के कई हिस्सों में तेज बारिश हुई। इसकी वजह से कई इलाकों में बाढ़ आ गई है। छोटे खाड़ी राष्ट्र कई हिस्से भारी बाढ़ में जलमग्न हो गए। दोहा के अबू हमोर उपनगर में छह घंटे से भी कम समय में 84 मिमी बारिश दर्ज की गई थी, जो देश की औसत वार्षिक वर्षा 77 मिमी से कहीं अधिक थी।

तूफान विला ने पकड़ी तेजी, सेन्ट्रल मेक्सिको में मंगलवार को लैंडफॉल की संभावना

एक दिन में हुई साल भर की बारिश

अल जजीरा चैनल ने अपनी खबरों में बताया है कि इसके साथ ही इस रेगिस्तानी देश में २४ घंटे में लगभग एक साल की बारिश हो गई । अनियमित बारिश ने देश में अक्टूबर महीने में एक दिन में सर्वाधिक वर्षा का रिकॉर्ड भी बनाया। तूफान के कारण सड़क और हवाई यातायात गंभीर रूप से प्रभावित हुआ था। हालात इतने खराब थे कि दोहा आने वाली कुछ उड़ानों को पड़ोसी देशों कुवैत और ईरान में लैंड कराया गया।

खशोगी की हत्या एक बड़ी गलती, दोषियों को मिलेगी सख्त सजा: सऊदी विदेश मंत्री अदेल अल-जुबेर

अब भी बना हुआ है खतरा

कतर सरकार ने स्कूलों, कॉलेजों और सरकारी भवनों को स्थिति में सुधार होने तक बंद करने का आदेश दिया है। निवासियों को चेतावनी दी गई है कि वे बाढ़ वाली सड़कों पर न निकलें। देश में अभी भी तज हवाओं का दायर जारी है। निवासियों को सलाह दी गई है कि वह तेज हवाओं के कारण पेड़ और बिजली आदि के खम्भों के पास न खड़े हों। यद्यपि कतर में कई स्थानों पर बाढ़ का पानी घट गया है। लेकिन कतर मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार को और भी अधिक बारिश का अनुमान है। फिलहाल कतर में अभी मौसम सूखा होने की उम्मीद नहीं लगाई जा रही है।