गुना

वेदांत को मिलेगा नया जीवन, ऑपरेशन के लिए मिली मदद

2 साल के वेदांत के दिल में हैं 2 छेद…प्रशासन ने दी मदद..जल्द होगा ऑपरेशन..

गुनाNov 28, 2021 / 06:58 pm

Shailendra Sharma

गुना. गुना में एक मजबूर पिता की गुहार पर प्रशासन ने मदद का हाथ बढ़ाया है और अब पिता के मासूम बेटे को नया जीवन मिलेगा। दरअसल दो साल के मासूम बच्चे के दिल में दो छेद हैं जिसके ऑपरेशन के लिए करीब 2 लाख रुपए का खर्च आना है। परिवार की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं है कि वो बच्चे का इलाज करा पाएं। जिसके कारण प्रशासन से मदद की गुहार लगाई थी जिसके बाद अब कलेक्टर फ्रेंक नोबल के प्रयासों के बाद बच्चे के इलाज की राशि पिता को सौंपी गई है।

 

 

जन्म से हैं दिल में 2 छेद
गुना के शिवाजी नगर निवासी मोहित कुशवाह के 2 साल के बेटे वेदांत के दिल के छेद का ऑपरेशन अब हो सकेगा। प्रशासन ने मामला सामने आने पर 1 लाख 90 हजार रुपए की राशि की स्वीकृति प्रदान की है। मोहित के परिवार में पत्नी और बेटा वेदांत (02) हैं। आजीविका का निश्चित साधन नहीं है। शादी के 03 वर्ष बाद घर में वेदांत का जन्म हुआ । जन्म के समय पता चला कि बच्चे के दिल में छेद है। पिता मोहित ने डॉ. अभिषेक राठौर हृदय रोग विशेषज्ञ को दिखाया। इसके बाद डॉ. एलके शर्मा ने वेदांत की निःशुल्क इको जांच की और समझाया बच्चे का उपचार राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत निःशुल्क हो जाएगा।

 

 

ये भी पढ़ें- बच्चों की पढ़ाई के नुकसान की भरपाई करने शिक्षा विभाग ने निकाला 60:40 का फॉर्मूला

 

 

प्रशासन की मदद से होगा ऑपरेशन

पिता मोहित प्रयास कर ही रहे थे कि इस बीच एक दिन अचानक वेदांत की ज्यादा तबीयत खराब हुई। मोहित उसे इंदौर के सीएचएल हॉस्पिटल ले गया। वहां ईको जांच में पता चला कि वेदांत के दिल में 2 छेद हैं। ऑपरेशन के लिए 1 लाख 90 हजार का एस्टीमेट दिया। वहीं जिला शीघ्र हस्तक्षेप प्रबंधक विनीता सोनी का मोबाइल नंबर दिया गया। मोहित डीइआइसी में सोनी से मिले और उनके जरिये आवश्यक कार्रवाई की गई। कलेक्टर फ्रेंक नोबल ए. के मार्गदर्शन में सीएमएचओ डॉ. पी.बुनकर ने 1 लाख 90 हजार का स्वीकृति पत्र वेदांत को प्रदान किया है। जिसके बाद अब जल्द ही वेदांत का ऑपरेशन हो जाएगा।

 

देखें वीडियो- खड़े ट्रक में घुसी दूल्हा-दुल्हन की कार

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.