इसलिए हुआ तनाव
तनाव के चलते राघौगढ़ शहर में धारा 144 लागू कर दी गई। बताया जा रहा है कि राघौगढ़ शहर में भाजपा की ओर से अध्यक्ष पद की प्रत्याशी माया अग्रवाल के समर्थन में प्रचार कर रहे थे। तभी सभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हंगामा मचाया और दोनों दलों के समर्थकों में विवाद होने लगा। जानकारी के मुताबिक रात 12 बजे पथराव भी हुआ, इसके बाद पुलिस ने हवाई फायर कर उपद्रव करने वालों को खदेड़ा। स्थिति को संभालने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। शनिवार सुबह स्थिति सामान्य नजर आई, दुकाने खुली और बाजार में पहले की तरह चहल-पहल रही।
राघोगढ़ अपडेट
– भाजपा और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के विवाद में 4 घायल
– विधायक जयवर्धन सिंह ने किया थाने का घेराव
– पुलिस ने किया लाठीचार्ज छोड़े आंसू गैस के गोले
– जयवर्धन के समर्थन में चाचा लक्ष्मण सिंह पहुंचे राघोगढ़
– लक्ष्मण सिंह ने दिया अकेले पड़े जयवर्धन सिंह का साथ
– दिग्विजय सिंह के गृह नगर में भाजपा की एंट्री बनी तनाव का कारण
– राघोगढ़ में स्थिति पहले से सामान्य
– चप्पे चप्पे पर तैनात पुलिस
– दहशत के चलते आधा अधूरा बाजार खुला
– पुलिस ने लगाई वीडियो बनाने पर रोक
– कलेक्टर एसपी ने सम्हाला मोर्चा
– पुलिस ने की आरोपियों की धरपकड़ तेज़ ,अब तक 7 गिरफ्तार,प्रशासन में मचा हड़कंप
– राघोगढ़ में जारी हैं नगरपालिका चुनाव
स्थिति पहले से सामान्य
मध्यप्रदेश के गुना जिले में दिग्विजय सिंह के गृह क्षेत्र राघौगढ़ में अब स्थिति पहले से सामान्य हो गई है। चप्पे चप्पे पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके साथ ही आरोपियों की धरपकड़ तेज हो गई है। जिले के गुना, चाचौड़ा, जामनेर, कुंभराज, मकसूदनगढ़, धरनावदा समेत कई थानों के पुलिस बल तैनात किए गए हैं. कई लोगों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए हैं. पुलिस ने वीडिओ बनाने पर भी रोक लगा रखी है। हालांकि दहशत के चलते बाजार आधे अधूरे खुले नजर आ रहे हैं।