पेड़ से लटकर खुदकुशी कर ली
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक नीरज लोधा का मृतक युवती से प्रेम प्रसंग था। दोनों एक दूसरे से प्रेम करते थे और शादी करना चाहते थे। लेकिन उनके घरवाले राजी नहीं हुए। इसके बाद निराश प्रेमी जोड़े ने हिलगना गांव के दो किमी दूर जंगल में पेड़ से लटकर खुदकुशी कर ली। परिजनों को घटना की जानकारी लगी तो वे घटना स्थल पर पहुंचे। मौत की खबर से दोनों के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हैं।
30 सेकंड का ये वीडिया वायरल हो रहा
बताया जा रहा है कि आत्महत्या से पहले दोनों ने नशील पदार्थ का सेवन किया था। मरने से पहले दोनों ने आत्म हत्या की वजह का वीडियो भी बनाया, जिसमें वे कह रहे हैं कि शादी के लिए घरवाले राजी नहीं हैं। इसलिए जान दे रहे हैं। 30 सेकंड का ये वीडिया वायरल हो रहा है।
वीडिया वायरल…
हम अपनी मर्जी से दे रहे हैं जान
दोनों ने मरने से ठीक पहले एक वीडिया बनाया है। इसमें लड़की दिखाई दे रही है। लड़के की भी आवाज आ रही है। सर्दी का समय होने से वीडियो में युवती कांपती नजर आ रही है। उन्होंने कहा-हम अपनी मर्जी से जान दे रहे हैं। इसमें कोई का दोष नहीं है। हमारे घरवालों ने हमारी शादी नहीं की। अब हम कहां जाएं। इसलिए मर रहे हैं। मरने में कोई का दोष नहीं। न घरवालों का और न बाहरवालों का।