scriptसैम्पल पास फिर भी नहीं खरीद रहे उड़द मंडी में तिरपाल से ढंक दिए तौल कांटे | Farmers news in mp | Patrika News
गुना

सैम्पल पास फिर भी नहीं खरीद रहे उड़द मंडी में तिरपाल से ढंक दिए तौल कांटे

तीन दिन से उपार्जन केंद्र पर डटे हुए हैं किसान किसानों से कहा-नमूने पास हो गया अगले हफ्ते आना….

गुनाNov 16, 2018 / 03:16 pm

Amit Mishra

news

सैम्पल पास फिर भी नहीं खरीद रहे उड़द मंडी में तिरपाल से ढंक दिए तौल कांटे

गुना। समर्थन मूल्य पर उड़द बेचने किसानों को तीन दिन से इंतजार करना पड़ा। लेकिन उनकी उपज नहीं खरीदी गई। नानाखेड़ी मंडी में दिनभर खरीदी शुरू होने का इंतजार किया। सैम्पल पास होने के बाद भी जब तौल नहीं हुई तो शाम को किसान निराश होकर लौट गए।

 

किसानों से बताया, हमसे प्रबंधक बोल रहे हैं कि सैम्पल पास हो गया, अगले हफ्ते आना। दरअसल, पगारा सोसाइटी का कांटा नानाखेड़ी मंडी में लगाया था, लेकिन समिति प्रबंधक ने अब तक यहां पर तौल शुरू नहीं कराई है। किसानों को दिनभर परेशान होना पड़ा। इसी तरह किसानों को वेयर हाउस और दूसरे खरीद केंद्रों पर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।


कागजों में चल रही उड़द खरीदी….
किसानों से समर्थन मूल्य पर उड़द खरीदने 25 केंद्र बनाए थे, लेकिन 4 केंद्र कम कर दिए हैं। 21 केंद्रों पर समर्थन मूल्य पर खरीदी की जाना है। नानाखेड़ी मंडी में तीन केंद्र बनाए हैं, लेकिन खरीदी शुरू नहीं हो पाई है। 40 हजार से ज्यादा किसानों ने उड़द, मूंग और मूंगफली बेचने पंजीयन कराया था, लेकिन उपार्जन केंद्रों पर खरीद शुरू होने से किसान परेशान हैं। लेकिन प्रशासन किसानों की समस्याएं नहीं सुन रहा है।

 

तिरपाल से ढंका इलेक्ट्रोनिक तौल कांटा…..
नानाखेड़ी अनाज मंडी में पगारा सोसाइटी के तौल कांटे को तिरपाल से ढक दिया है। समिति प्रबंधक ने यहां एक आपरेटर और पांच हम्मालों को बैठा रखा है। इस उपार्जन केंद्र पर भी बारदाना नहीं है।


उड़द के नमूने पास होने के बाद किसान केंद्र पर उपज बेचने पहुंच रहे हैं, लेकिन उनसे कहा जा रहा है कि अलगे हफ्ते आना। अभी खरीददारी नहीं होगी। इस वजह से किसान परेशान हो रहे हैं। अब तक केवल चांचौड़ा में ही दो क्विंटल उड़द खरीदा गया है।


उधर, मंडी में बिना पंजीकृत किसान भी बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। खेती-किसानी का सीजन होने से किसान इन दिनों फसल बेचने आ रहे हैं। उनको मजबूरी में कम दाम में फसल बेचनी पड़ रही है। इसके बाद भी खाद्य विभाग व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं कर रहा है। परिणाम स्वरूप किसानों को परेशानी से जूझना पड़ रहा है। इससे किसानों में असंतोष व्याप्त है।


गुना में चार सोसाइटी ब्लैक लिस्टेट…..
समर्थन मूल्य पर खरीदी के बनी 4 सोसाइटी ब्लैक लिस्टेट हो गई हैं। इसलिए खरीद केंद्र भी कम कर दिए हैं। इन सोसाइटी पर समर्थन पर खरीदी के लिए कोई काम नहीं हुआ था। इस कारण से इन पर कार्रवाई कर दी गई है। कार्रवाई के बाद शेष 21 सोसाइटियों में से भी कुछ पर और कार्रवाई हो सकती है।

हफ्ते में पांच दिन ही होना है खरीदी….
समर्थन मूल्य पर खरीदी हफ्ते में केवल पांच दिन ही होगी। सोमवार से शुक्रवार के बीच जो किसान पहुंचेंगे, उनसे उपज खरीदी जाएगी।


शनिवार और रविवार को खरीदी बंद रहेगी। यह खरीदी 20 अक्टूबर से शुरू होना था, लेकिन जिले में चालू नहीं हो पाई है। समर्थन मूल्य पर 19 जनवरी खरीद जारी रहेगी।

सैम्पल पास होने के बाद उपज खरीदी जाना है, अगर समिति प्रबंधक सेम्पल पास होने के बाद भी नहीं खरीद रहे हैं तो दिखवाती हूं।
-ज्योति बघेल, जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी गुना

Home / Guna / सैम्पल पास फिर भी नहीं खरीद रहे उड़द मंडी में तिरपाल से ढंक दिए तौल कांटे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो