scriptVideo story : किसानों ने उठाई आवाज, परेशान होकर लगाया जाम | Farmers raised their voice, troubled and jammed | Patrika News
गुना

Video story : किसानों ने उठाई आवाज, परेशान होकर लगाया जाम

हैरान परेशान किसानों ने चक्काजाम कर दिया, जो अधिकारियों के आश्वासन देने पर खुला।

गुनाOct 25, 2021 / 04:33 pm

Subodh Tripathi

kissan.jpeg
बीना. खाद की मारामारी के चलते किसान काफी परेशान हो रहा है। अलसुबह और रात से आने के बाद भी किसानों को खाद नहीं मिल रहा है। ऐसे में हैरान परेशान किसानों ने चक्काजाम कर दिया, जो अधिकारियों के आश्वासन देने पर खुला।
https://www.dailymotion.com/embed/video/x852ofg
जानकारी के अनुसार आगासौद रोड स्थित डबल लाक गोदाम पर सोमवार सुबह 6 बजे से किसान खाद के इंतजार में बैठ गए थे। दो-दो बोरी खाद देने की बात पर आगासौद रोड पर किसानों ने जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने खाद की कमी होने की बात कहकर किसानों को शांत किया और आधा घंटे में जाम खुल सका। सुबह किसानों ने बिहरना गोदाम जा रहे ट्रकों को रोका था और फिर प्रशासन ने ट्रक डबल लाक पर खड़े कराए, जबकि खाद बिहरना गोदाम जाना था। फिर वहां से समितियों के माध्यम से वितरण किसानों को दिया जाना था। वहीं बिहरना गोदाम भी बड़ी संख्या में किसान सुबह से पहुंच गए थे और खाद मिलने पर भानगढ़ रोड पर जाम लगाया। अधिकारियों ने तीन बजे से खाद वितरित करने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।

Home / Guna / Video story : किसानों ने उठाई आवाज, परेशान होकर लगाया जाम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो