scriptनवमीं पर पूरे कुटुंब के साथ पूजीं कुलदेवी, झांकियों के दर्शन करने उमड़ा सैलाब | Kuldevi worshiped with the whole family on Navami, floods gathered to | Patrika News
गुना

नवमीं पर पूरे कुटुंब के साथ पूजीं कुलदेवी, झांकियों के दर्शन करने उमड़ा सैलाब

डीजे पर चल रहे माता के भजन
1001 दीपकों से की महाआरती

गुनाOct 15, 2021 / 02:12 pm

Narendra Kushwah

नवमीं पर पूरे कुटुंब के साथ पूजीं कुलदेवी, झांकियों के दर्शन करने उमड़ा सैलाब

नवमीं पर पूरे कुटुंब के साथ पूजीं कुलदेवी, झांकियों के दर्शन करने उमड़ा सैलाब

गुना। शरदीय नवरात्र की नवमीं की पूजा-अर्चना गुरुवार को भक्तिभाव से हुई। इस मौके पर देवी मंदिरों पर श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। जिले के प्रमुख देवी स्थलों एवं मंदिरों पर सुबह से भक्तों का तांता दर्शनार्थ लगना शुरू हो गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु जिले के निहालदेवी एवं बीस भुजा देवी मंदिर पर पहुंचे। गुरुवार को तड़के 4 बजे से ही झंडा लेकर, पेंढ भरकर श्रद्धालु बीस भुजा देवी मंदिर पहुंचे। वहीं नवमीं के मौके पर घरों में पूरे कुटुंब के साथ कुलदेवी की पूजा हुई। झांकियों के अलावा घरों में कन्याभोज हुआ। इसके पूर्व बुधवार की रात्रि अष्ठमी को झांकियों को देखने शहर के सड़कों पर जन सैलाब उमड़ पड़ा। हजारों की संख्या में शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों के श्रद्धालुओं ने देररात तक झांकी के दर्शन किए।
माता के दर्शनार्थ उमड़ा जनसैलाब
शहर से करीब 13 किमी दूर तीर्थस्थल के रुप में जाने-माने बीसभुजा देवी के दर्शनार्थ के लिए नवरात्री के दिनों में भक्तों का सैलाब उमड़ रहा है। प्रतिदिन श्रद्धालु अलसुबह से शाम तक दर्शन करने पहुंच रहे हैं, वहीं भक्तजन अपनी मनोकामनाएं पूर्ण कराने के लिए कई तरह की जतन भी कर रहे हैं। इस दौरान भक्त देवी की चमत्कार की गाथा सुनाने से भी नहीं थकते हैं। बताया जा रहा है कि मां बीसभुजा देवी के दर्शन एवं मांगी गई मनोकामनाएं पूर्ण होती है। इसलिए शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों एवं आसपास के जिले के लोगों का आना होता है।
डीजे पर चल रहे माता के भजन
बीस भुजा देवी मंदिर पर रोजाना चुनरी यात्राएं शान-ए-शौकत के साथ पहुंच रही हैं। इसमें शान बढ़ाने के लिए डीजे, बैंड-बाजे और ढोल-नगाड़े की धुन पर माता के भक्त जयकारे लगाते हुए बीस भुजी पहुंच रहे हैं। कई-कई फुट लंबी चुनरी का चढ़ाने के लिए माता के प्रति लोगों में अटूट आस्था देखी गई। पैदल यात्रा में कई जगह पड़ाव भी चिन्हित किए गए थे। जहां पर यात्रा में चल रहे देवी भक्तों को जलपान की व्यवस्था की गई थी, और रास्ते में कई जगह देवी भक्तों द्वारा चुनरी यात्रा में पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया जा रहा था।
1001 दीपकों से की महाआरती
इधर श्री नवदुर्गा झांकी समिति श्रीराम जानकी मंदिर पुरानी छावनी कुशवाह मोहल्ला में महाआरती की गई। इस मौके पर 1101 दीपकों की ज्योति से झांकी के सदस्य पंकज कुशवाह, दिनेश कुशवाह, बृजेश कुशवाह, हरि कुशवाह, सुनील कुशवाह, अजय कुशवाह, मुकुल कुशवाह, राहुल कुशवाह, कालू कुशवाह सहित सैकड़ों स्थानीय रहवासियों ने मां अम्बे की महाआरती की। वहीं शहर के विंध्याचल कॉलोनी में भी मां अम्बे का दरबार सजा हुआ है।

Home / Guna / नवमीं पर पूरे कुटुंब के साथ पूजीं कुलदेवी, झांकियों के दर्शन करने उमड़ा सैलाब

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो