scriptगंदी हालत में मिली गांधी की प्रतिमा, कांग्रसियों ने की नारेबाजी | mahatma gandhi statue in bad condition | Patrika News
गुना

गंदी हालत में मिली गांधी की प्रतिमा, कांग्रसियों ने की नारेबाजी

गांधी को माला पहनाकर भूल जाते है लोग

गुनाSep 15, 2018 / 03:43 pm

Amit Mishra

Mahatma Gandhi

गंदी हालत में मिली गांधी की प्रतिमा, कांग्रसियों ने की नारेबाजी

गुना। जहां एक तरफ हर वर्ष दो अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती धूमधाम से मनाई जाती है, वही दूसरी तरफ गुना में महात्मा गांधी की प्रतिमा गंदी हालत में मिली। महात्मा गांधी की प्रतिमा को इस हालत में वहां कांग्रेसी एकत्रित हो गए और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
कांग्रेसियों का आरोप है कि महात्मा गांधी की प्रतिमा को कैसे नजरअंदाज किया जा सकता है। कांग्रेसियों ने प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि घंटो बीत जाने के बाद भी कोई अधिकारी समस्याओं को जानने नहीं आया। स्थानीय कांग्रेस नेताओं का कहना कि बीजेपी सरकार महात्मा गांधी की प्रतिमा के साथ भेदभाव कर रहा है।

प्रतिमाओं में जमीं रहती है धूल
महात्मा गांधी की प्रतिमा को देखरेख करने वाला कोई नहीं है। नेताओं और समाजसेवियों को सिर्फ दो अक्टूबर व अन्य राष्ट्रीय पर्वों पर इस प्रतिमा की याद आती है। कांग्रेस के लोगों का कहना कि महात्मा गांधी की प्रतिमाओं पर राजधानी समेत अन्य शहरों में ध्यान नहीं दिया जाता है। साफ सफाई नहीं होने से प्रतिमाओं में धूल जमीं रहती हैं।

गांधी को माला पहनाकर भूल जाते हैं लोग
लोगों का आरोप है कि राजनीतिक दलों के नेता और समाजसेवी महात्मा गांधी को केवल तब ही याद करते हैं जब उनको धरना देने होता है या फिर राष्ट्र का कोई कार्यक्रम होता है। दो अक्टूबर को महात्मा गांधी को माला पहनाकर भूल जाते हैं। बाकी दिनों से इन लोगों को कोई वास्ता नहीं रहता।

गांधी पार्क की दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति
कांग्रेस के लोगों का कहना कि गांधी प्रतिमाओं की दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है। एक तरफ पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ महात्मा गांधी की प्रतिमा अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान के नाम पर बीजेपी नेता सिर्फ झाड़ू लेकर फोटो खिंचवा रहे हैं।

 

Home / Guna / गंदी हालत में मिली गांधी की प्रतिमा, कांग्रसियों ने की नारेबाजी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो