scriptmonsoon : गुना में मानसून ने दी दस्तक, झमाझम बारिश से कई जगहों पर भरा पानी | monsoon in madhya pradesh 2019 | Patrika News
गुना

monsoon : गुना में मानसून ने दी दस्तक, झमाझम बारिश से कई जगहों पर भरा पानी

2 और 3 जुलाई को तेज बारिश के आसार

गुनाJun 30, 2019 / 01:55 pm

Amit Mishra

news

गुना में मानसून ने दी दस्तक, झमाझम बारिश से कई जगहों पर भरा पानी

गुना @प्रवीण मिश्रा की रिपोर्ट…
लंबे इंतजार के बाद रविवार को मानसून monsoon ने गुना में भी दस्तक दे दी है। शुरुआत में झमाझम बारिश Jhamajham rain हुई और बीते दो घंटे से रिमझिम बारिश jhamajham rain का दौर चल रहा है। इस वजह से म्याना, बांसखेड़ी अंडरब्रिज में पानी भर गया। वाहनों को निकालने में दिक्कत हो रही है। उधर, जिला मुख्यालय के गोपालपुरा में बिजली के खंभे में करंट फैलने से दो भैंसों की मौत होने की जानकारी सामने आई है।


सुबह करीब 9 बजे आसमान में काली बादल छाए और बरसना शुरू हो गए। बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया है, लेकिन मकानों के भीतर उमस ने अब भी बेहाल कर रखा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि दो-तीन जुलाई को गुना में भारी बारिश हो सकती है।

 

guna


शहर में भी कई जगह भर गया पानी
बारिश होने से शहर के कई निचले इलाकों में पानी भर गया। महावीरपुरा में पानी भरने की सूचना है। बारिश पूर्व नालों की सफाई नहीं हो सकी है। इस वजह से लूशन का बगीचा, बूढ़े बालाजी, श्रीराम और रसीद कालोनी में भी पानी भरने के हालात बनते हैं। लेकिन यहां पर बारिश पूर्व तैयारियां नहीं की गई हैं।

 

खंभे में करंट से फैली दहशत
नपा के वार्ड 37 में आने वाले गोपालपुरा में दशहरा मैदान में लगी डीपी में करंट फैल गया है। सुबह करीब 10.30 बजे दो भैंस इसकी चपेट में आ गई और उनकी मौत हो गई। भैंस मालिक को करीब सवा लाख रुपए का नुकसान हो गया है। उधर, जगह-जगह लगे लोहे के खंभों में करंट की दशहत है। सोशल मीडिया पर भी एक मैसेज वायरल हो रहा है।


अंडरब्रिज में भरा पानी
बारिश आते ही अंडरब्रिज लोगों के लिए मुसीबत बन गए हैं। बांसखेड़ी के ब्रिज में पानी भरने से मुहालपुर, रसीद कालोनी, बांसखेड़ी सहित एक दर्जन कालोनी का रास्ता बाधित हो गया है। म्याना अंडरब्रिज में पानी आ जाने से मुख्य मार्ग से निकलने में दिक्कत हो रही है। अशोकनगर रोड पर बने पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास के ब्रिज और मावन ब्रिज में गड्ढे होने से वाहनों को निकलने में दिक्कत हो रही है।

Home / Guna / monsoon : गुना में मानसून ने दी दस्तक, झमाझम बारिश से कई जगहों पर भरा पानी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो