scriptगुना के जन शिक्षण संस्थान की महिला एपीओ को पुलिस ने रंगेहाथों पकड़ा | Police caught women APO of Prime Minister Skill Development Corporatio | Patrika News
गुना

गुना के जन शिक्षण संस्थान की महिला एपीओ को पुलिस ने रंगेहाथों पकड़ा

स्वयंसेवी संस्था जन शिक्षण केन्द्र के प्रशिक्षकों के साथ धोखाधड़ी का मामलाप्रशिक्षकों को निगम से मिलने वाले फंड से एपीओ मांग रही थीं कमीशन

गुनाFeb 11, 2022 / 06:20 pm

Narendra Kushwah

गुना के जन शिक्षण संस्थान की महिला एपीओ को पुलिस ने रंगेहाथों पकड़ा

गुना के जन शिक्षण संस्थान की महिला एपीओ को पुलिस ने रंगेहाथों पकड़ा

गुना. गुना के जन शिक्षण संस्थान की महिला एपीओ को पुलिस ने रंगेहाथों पकडऩे में सफलता हासिल की है। एपीओ स्वयंसेवी संस्था जन शिक्षण केन्द्र के प्रशिक्षकों से कमीशन की मांग कर रही थीं। बताया जाता है कि एपीओ ने संस्थान में काम करने वाले एक ट्रेनर के वेतन से कमीशन की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद कैंट थाना पुलिस ने आरोपी को रंगे हाथों पकडऩे ट्रेनर को ही पैसे लेकर उसके घर भेज दिया। यहां जैसे ही ट्रेनर पैसे देकर बाहर आई, वैसे ही पुलिस ने तत्काल उसके घर के अंदर प्रवेश कर उसे पैसों सहित पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस ने एपीओ को गिरफ्तार कर जनशिक्षण केंद्र को सील कर दिया है। वहीं केंद्र का अन्य स्टाफ घटना के बाद से ही गायब है।
एसपी राजीव कुमार मिश्रा के अनुसार गुरुवार को बांसखेड़ी निवासी पूजा सेन (30) ने कैंट थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें बताया था कि उसने जन शिक्षण संस्थान में प्रशिक्षक के रूप में कार्य किया है। उनके द्वारा ब्यूटी पार्लर, पढ़ाई, सिलाई आदि का प्रशिक्षण दिया जाता है। यह केंद्र वर्ष 2000 से संचालित है। इस केंद्र का संचालन प्रशांत व्यास द्वारा किया जा रहा है, जिसमें चंद्रलेखा ठाकुर असिस्टेंट प्रोग्राम ऑफिसर हैं।

संचालन के लिए कहां से आता है फंड
जन शिक्षण संस्थान के संचालन के लिए प्रधानमंत्री कौशल विकास निगम से फंड प्राप्त होता है। जहां एक बैच को चार महीने तक प्रशिक्षण दिया जाता है। प्रशिक्षण लेने वालों में महिलाएं होती हैं। एक बार में एक साथ तीन-तीन बैच संचालित होते हैं। एक बैच के संचालन में ट्रेनर को 18 हजार रुपए दिए जाते हैं। पूजा के अनुसार उन्होंने सितंबर से दिसंबर तक चार महीने ट्रेनिंग दी है। इसमें 3-3 बैच उन्होंने चलाए हैं। इस हिसाब से लगभग 54 हजार रुपए उनका मानदेय बनता है।

ट्रेनर पूजा सेन ने पुलिस को बताया कि केन्द्र की असिस्टेंट प्रोग्राम ऑफिसर चंद्रलेखा ठाकुर मानदेय में से कमीशन मांग रही हैं। उनका कहना है कि तुम्हारे खाते में आए पूरे पैसे निकालकर लाओ। उसमें से अपना कमीशन काटकर वेतन देंगे। पूजा ने इसकी शिकायत पुलिस से की। यही नहीं एपीओ की रिकॉर्डिंग भी पुलिस को दी। जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

रंगें हाथों पकडऩे इस तरह बिछाया जाल
एपीओ को रंगे हाथों पकडऩे के लिए पुलिस ने एक रणनीति तैयार की। जिसके तहत ट्रेनर पूजा को 33 हजार 500 रुपए लेकर एपीओ को देने के लिए उसके घर भेजा। साथ ही ट्रेनर के पीछे से पुलिस टीम भी गई। जो रणनीति के तहत पहले से ही बाहर खड़ी रही। जैसे ही टे्रनर पूजा पैसे देकर बाहर आई तो पुलिस तत्काल घर के अंदर घुस गई। एपीओ से जो पैसे बरामद किए वह गिनने पर 33 हजार ही निकले। जिसके आधार पर पुलिस ने एपीओ को हिरासत में ले लिया। वहीं दूसरी ओर जन शिक्षण संस्थान केंद्र को सील कर दिया गया है।

इन सवालों से खुलेंगे और राज
एसपी का कहना है कि गिरफ्तार आरोपिया चंद्रलेखा ठाकुर को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जा रहा है। जिससे पूछताछ कर पता किया जाएगा कि संस्था द्वारा अभी तक कितने बैच चलाए गए हैं और कितने प्रशिक्षक रखे गए व इन प्रशिक्षकों को कितने पैसे प्रधानमंत्री कौशल विकास निगम की ओर से आए हैं। संस्था के विरुद्ध इस कार्यवाही के बाद संस्था के निर्देशक प्रशांत व्यास व अन्य स्टाफ गायब हो गया है। जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। संभावना जताई जा रही है कि सवयंसेवी संस्था जन शिक्षण केंद्र के संचालन के लिए शासन की ओर से प्राप्त होने वाले फण्ड में इस प्रकार से हेराफेरी कर अभी तक करोडों रुपए का गोलमाल किया गया है । इस प्रकार शासन की योजनाओं में हेराफेरी कर हितग्राहियों से धोखाधडी करने वाली स्वयंसेवी संस्थाओं के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्यवाही की जाएगी।
प्रधानमंत्री कौशल विकास निगम की महिला एपीओ को पुलिस ने रंगेहाथों पकड़ा
प्रधानमंत्री कौशल विकास निगम की महिला एपीओ को पुलिस ने रंगेहाथों पकड़ा
प्रधानमंत्री कौशल विकास निगम की महिला एपीओ को पुलिस ने रंगेहाथों पकड़ा

Home / Guna / गुना के जन शिक्षण संस्थान की महिला एपीओ को पुलिस ने रंगेहाथों पकड़ा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो