scriptगुना जिले में नाबालिग, युवती व महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़े | rimes against minors, women and women increase in Guna district | Patrika News
गुना

गुना जिले में नाबालिग, युवती व महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़े

एक ही दिन में पांच थाना क्षेत्रों में युवती व महिलाओं से छेड़छाड़ के मामले आए सामनेपहला सिटी कोतवाली अंतर्गत कर्नलगंज का दूसरा कैंट थाना क्षेत्र के बब्बा चौराहा कापीडि़ता ने की शिकायत, आरोपी कर रहा था बार-बार पीछा व फोन लगाकर भी कर रहा था परेशान

गुनाJan 22, 2021 / 09:41 pm

Narendra Kushwah

गुना जिले में नाबालिग, युवती व महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़े

गुना जिले में नाबालिग, युवती व महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़े

गुना. पिछले कुछ समय से जिले में अपराध बढ़े हंै। इनमें महिलाओं सहित युवती व नाबालिग से छेड़छाड़, अपहरण व बलात्कार के मामलों की संख्या काफी अधिक है। पुलिस रिकार्ड में हर दिन दर्ज हो रहे अपराध के मामलों को शासन ने गंभीरता से लिया है। जिसके बाद अपराध शाखा ने जिले की पुलिस को इस तरह की घटनाएं रोकने के लिए ज्यादा से ज्यादा एफआईआर दर्ज करने तथा उसे ट्रेस करने के लिए विशेष निर्देश दिए हैं। यही नहीं अपराध को प्रारंभिक चरण में ही समाप्त करने के उद्देश्य से सामाजिक पुलिसिंग भी की जा रही है। जिसके परिणाम भी अच्छे सामने आ रहे हैं। पुलिस थानों में महिलाओं व युवतियों के खिलाफ दर्ज आंकड़े बताते हंै कि किस तरह अपराध बढ़े हैं। वहीं पुलिस द्वारा अभियान के रूप में कार्रवाई किए जाने के बाद काफी कुछ फर्क पड़ रहा है।
जानकारी के मुताबिक मौजूदा समय में जिले में महिला अपराधों की क्या स्थिति है, इसे खुद व खुद पुलिस थानों में दर्ज आंकड़े बयां कर रहे हैं। जनवरी माह में ही 21 दिनों में 25 आपराधिक मामले दर्ज हो चुके हैं। इनमें नाबालिगों के अपहरण, बलात्कार व छेड़छाड़ जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं। यह स्थिति तब है जब शासन के निर्देश पर पुलिस अभियान के रूप में अपराधों को रोकने पर काम कर रही है। यही नहीं जिले के सभी थाना पुलिस को महिलाओं के प्रति अपराध रोकने के लिए खास निर्देश दिए गए हैं। उल्लेखनीय है कि बीते तीन सालों में महिलाओं पर अपराध कैसे बढ़े हैं। यह आंकड़े बता रहे हैं। जिनके अनुसार वर्ष 2016 में कुल अपराध की संख्या 981 थी। जबकि 2018 में 934 जो 2019 में बढ़कर 1070 पर पहुंच गई।
जनवरी माह में दर्ज अपराध
01 जनवरी
ग्राम सकतपुर व एसएफ लाइन कैंट क्षेत्र में फरियादिया का रास्ता रोककर बुरी नीयत से हाथ पकड़ा
जामनेर में ग्राम पचगोडिय़ा में संदेही आरोपी लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले गया
02 जनवरी
कैंट क्षेत्र की विवेक कालोनी में आरोपी ने फरियादिया के घर में घुसकर बुरी नीयत से हाथ पकड़ा। मना करने पर मारपीट की।
आरोन थाना क्षेत्र के ग्राम भादौर में आरोपी लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले गया।
03 जनवरी
बमोरी के ग्राम गढ़लामार में फरियादी की लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले गया।
धरनावदा थाना क्षेत्र के ग्राम टोड़ी में आरोपी ने फरियादिया को जान से मारने की धमकी दी।
आरोन थाना अंतर्गत ग्राम जाखनौद में आरोपी ने फरियादिया का बुरी नीयत से हाथ पकड़ा।

04 जनवरी
फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के पठार मोहल्ला से फरियादी की लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले गया।
राघौगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम गोविंदपुरा से संदेही आरोपी फरियादी की लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले गया।

05 जनवरी
चाचौड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ी मुरैली में संदेही आरोपी फरियादी की नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले गया।
आरोन में टंकी के पास रहने वाली लड़की को संदेही आरोपी बहला फुसलाकर भगा ले गया।

07 जनवरी
सिटी कोतवाली क्षेत्र की सोनी कालोनी में आरोपी ने फरियादिया से छेड़छाड़ कर तेजाब डालने की धमकी दी।

08 जनवरी
कोतवाली क्षेत्र की श्रीराम कालोनी से अज्ञात आरोपी फरियादी की लड़की को भगा ले गया।
मृगवास थाना क्षेत्र के ग्राम सानई से अज्ञात आरोपी फरियादी की पुत्री का अपहरण कर ले गया।

09 जनवरी
कोतवाली अंतर्गत हाट रोड पर आरोपी ने फरियादिया का बुरी नीयत से पीछा कर परेशान किया। मना करने पर जान से मारने की धमकी दी।

11 जनवरी
कोतवाली क्षेत्र की छबड़ा कालोनी में महिला से छेड़छाड़।
आरोन में घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़।

15 जनवरी
कैंट क्षेत्र के जाट मोहल्ला में युवती से छेड़छाड़।

16 जनवरी
राघौगढ़ के ग्राम काटी में आरोपी ने फरियादियां का बुरी नीयत से हाथ पकड़ा।

17 जनवरी
कोतवाली अंतर्गत भुल्लनपुरा क्षेत्र में संदेही आरोपी फरियादी की लड़की को भगा ले गया।

19 जनवरी
आरोन थाना क्षेत्र के ग्राम तिंदारी से फरियादी की लड़की का अपहरण।

20 जनवरी
कोतवाली अंतर्गत कर्नलगंज क्षेत्र में आरोपी ने फरियादिया का पीछा कर बार-बार परेशान किया।
कैंट क्षेत्र की बली बब्बा चौराहा पर आरोपी ने पीडि़ता का पीछा करते हुए रास्ता रोका।
राघौगढ़ के बहादुरगढ़ में फरियादिया का बुरी नीयत से हाथ पकड़ा।
आरोन के रुसल्लीकला में महिला से बलात्कार तथा जान से मारने की धमकी।

महिलाओं के खिलाफ घटित अपराध
अपराध 2017 2018 2019
हत्या का प्रयास 13 04 10
साधारण चोट 04 06 03
गंभीर चोट 05 08 11
शीलभंग 210 209 190
अपहरण/अपनयन 78 88 104
बलात्कार 118 87 125
आत्महत्या के लिए प्रेरित 14 13 13
दहेज हत्या 07 06 07
इशारेबाजी 00 01 04
गाली व जान से मारने की धमकी 08 13 26
दहेज प्रताडऩा 116 124 96
लूट 02 03 05
अन्य भादवि 15 18 23
कुल 981 934 1070

Home / Guna / गुना जिले में नाबालिग, युवती व महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़े

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो