scriptतो क्या शिवराज को निबटाने की योजना थी: सिसौदिया | So what was the plan to settle Shivraj: Sisodia | Patrika News
गुना

तो क्या शिवराज को निबटाने की योजना थी: सिसौदिया

कमलनाथ, दिग्विजय ङ्क्षसह और सिंधिया सक्रिय हो गए तो भाजपा के 10 विधायक कांग्रेस में आ जाएं

गुनाJan 15, 2019 / 08:23 pm

brajesh tiwari

patrika

तो क्या शिवराज को निबटाने की योजना थी: सिसौदिया

गुना. श्रम मंत्री महेन्द्रसिंह सिसौदिया ने भाजपा के कैलाश विजय वर्गीय को करारा जवाब दिया है। विजय वर्गीय के बयान पर सिसौदिया ने कहा कि उनके इस बयान से तो एक ही बात इशारा जाता है कि बोस ने इशारा नहीं किया तो क्या शिवराजसिंह को निबटाने की योजना थी। श्रम मंत्री यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि कमलनाथ, दिग्विजय ङ्क्षसह और सिंधिया सक्रिय हो गए तो भाजपा के 10 विधायक कांग्रेस में आ जाएं। श्रम मंत्री प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। भाजपा को घेरते हुए उन्होंने कहा कि अब उनके पास कुछ नहीं है। झूठे सपने देख रहे हैं तो देखने दो। इस दौरान उन्होंने बमोरी में 30 करोड़ की लागत से श्रमोदय विद्यालय खोलने, हर पंचायत में गौशाला के जमीन चयन के निर्देश जारी किए जाने की जानकारी दी। साथ ही किसान ऋण माफी योजना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 15 फरवरी तक 35 लाख किसानों के खातों में पैसा आ जाएगा। योजना में 55 लाख किसानों का 65 हजार करोड़ का ऋण माफ होगा। 26 जनवरी को कर्ज माफी के आवेदन लिए जाएंगे। उनके साथ प्रदेश महासचिव योगेन्द्र लुंबा, जिला अध्यक्ष वि_ल दास मीना और सुनील अग्रवाल भी मौजूद रहे। श्रम मंत्री ने बताया कि संबल योजना के कार्डों की जांच के आदेशजारी कर दिए हैं। योजना में जुड़े अवैध नाम हटाए जाएंगे।

राहुल गांधी ही बनेंगे प्रधानमंत्री: जयवर्धन
राघौगढ़. अगर किसी की हवा निकली है तो भाजपा की निकली है। तीनों राज्य हार गए। भाजपा 2014 के चुनावों के नजदीक भी नहीं पहुंच पाएगी। जिस तरह प्रदेश में कमलनाथ मुख्यमंत्री बने हैं, उसी प्रकार राहुल गांध देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।यह बात प्रदेश सरकार के नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री जयवर्धनसिंह ने मंगलवार को मीडिया से चर्चा के दौरान कही। उन्होंने कहा कि भाजपा को इन तीनों राज्यों में मुश्किल से कुछ सीटें ही मिलेंगी। पूरे देश का जहां तक सवाल है, देश की जनता राहुल गांधी को चाह रही है। जयवर्धनसिंह राघौगढ़ में किसान ऋण माफी योजना के कार्यक्रम का शुभारंभ करने के बाद मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे। सपा बसपा गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियों ने सीटें तय कर ली हैं। इसलिए इस संबंध में वे कुछ नहीं कह सकते। ये मामले पार्टी के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी ही देखेंगे। ई टेंडरिंग घोटाले के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी फारेंसिक जांच के लिए गई है। लिस्ट में छेड़छाड़ हुई है, वह किस तरह हुई उसमें कौन जिम्मेदार है, ये देखना होगा। व्यक्तिगत तो मैं कुछ नहीं कह सकता, लेकिन भाजपा सकरार के बड़े नेता और अधिकारी भी इसमें लिप्त हो सकते हैं। हिना कांवरे के वाहन हादसे पर दुख जताते हुए जांच की बात कही। उल्लेखनीय है कि इसमें भाजपा ने नक्सली हमले की आशंका जताई है।

Home / Guna / तो क्या शिवराज को निबटाने की योजना थी: सिसौदिया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो