scriptगीता साथ रखने से दूर होते हैं कष्ट | The guest spoke in the Gita Festival | Patrika News
गुना

गीता साथ रखने से दूर होते हैं कष्ट

तीन दिवसीय अखिल भारतीय गीता महोत्सव का आयोजनअग्रवाल धर्मंशाला में हुआ

गुनाDec 25, 2016 / 10:26 pm

Bhalendra Malhotra

guna

guna


गुना. विश्वगीता प्रतिष्ठानम् गीता स्वाध्याय मंडल के तत्वावधान में तीन दिवसीय अखिल भारतीय गीता महोत्सव का आयोजन अग्रवाल धर्मंशाला में शुरू हो गया है। केंद्रीय कार्याध्यक्ष डॉ. जवाहर द्विवेदी ने कहा कि गीता साथ में रखने से सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। गीता महोत्सव के दूसरे दिन 6 बजे योग सम्मेलन का आयोजन लखनलाल पाठक और अर्चना अग्रवाल द्वारा कराया गया।

सुबह 8 बजे से आदर्श स्वाध्याय केंद्रीय स्वाध्याय प्रमुख बीनागंज के बाबूलाल शर्मा ने संगीत की विभिन्न विधाओं में स्वाध्याय कराया। आकर्षक भजनों की प्रस्तुति दी। आयुर्विज्ञान पर्यावरण सम्मेलन डॉ. पीसी शर्मा द्वारा कराया गया। इस अवसर पर निशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया। इसमें हितेंद्र रघुवंशी और कुंदेलसिंह यादव ने अपना सहयोग प्रदान किया। गीताज्ञान विज्ञान प्रतिस्पर्धा प्रेमनारायण व्यास, महेश पांडे, नरेंद्र भारद्वाज, शालिनी श्रीवास्तव ने कराई।

स्वाध्याय सम्मेलन में अनेकों साधु-संतों ने सहभागिता निभाई। वहीं कार्यक्रम में स्वामी रंनगनाथाचार्य महाराज, स्वामी प्रपन्नाचार्य महाराज, प्रियादास महाराज, राधामोहनदास महाराज सहित बड़ी संख्या में गीताप्रेमी उपस्थित थे। ओमप्रकाश पाराशर, साकेत, सुमन रघुवंशी, चंद्रप्रकाश भट्ट ने अपने-अपने भजनों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर श्रद्धालुाओं को संबोधित करते हुए स्वामी प्रपन्नाचार्य महाराज ने कहा कि हमें शुद्ध उच्चारण के लिए प्रत्यत्न करना चाहिए। अलग-अलग स्वाध्याय मंडलों से आए लोगों ने अपने अपने अनुभव प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में आवन गुरूकुल के प्राचार्य बेनी प्रसाद वशिष्ठ शिष्यों के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए।

 प्रचार प्रमुख प्रमुख मनोज शर्मा ने बताया कि 26 दिसंबर को सुबह 6 बजे योग प्रशिक्षण, 7 बजे गीता स्वाध्याय, 9 बजे अखंड ज्योति गीता पाठ यज्ञ, लक्ष्य निर्धारण एवं संकल्प, प्रतिस्पर्धा उत्कृष्ट प्रस्तुति, पुरस्कार वितरण के साथ समापन होगा। आगामी गीता महोत्सव के लिए गीता एवं ध्वजप्रदान किया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो