scriptसही समय पर जानकारी लेने से एड्स पर विजय संभव | Victory over AIDS is possible by taking information at the right time. | Patrika News
गुना

सही समय पर जानकारी लेने से एड्स पर विजय संभव

रासेयो इकाई एवं रेड रिवन क्लब ने किया जागरूकता रैली एवं सेमिनार का आयोजन

गुनाDec 02, 2021 / 01:40 pm

Narendra Kushwah

सही समय पर जानकारी लेने से एड्स पर विजय संभव

सही समय पर जानकारी लेने से एड्स पर विजय संभव

गुना. स्थानीय कलमकार कॉलोनी स्थित ओमकार महाविद्यालय में विश्व एड्स दिवस के अवसर पर रासेयो इकाई के तत्वाधान में रेड रिवन क्लब के छात्र-छात्राओं द्वारा एक जागरूकता रैली एवं सेमिनार का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य आम आदमी को एड्स दिवस के बारे सम्पूर्ण जानकारी देना व इसके लक्षण बचाव के उपायों से अवगत कराना है।
इस अवसर पर महाविद्यालय में एक सेमिनार का भी आयोजन किया गया जिसे सम्बोधित करते हुए संस्था के संचालक प्रदीप सेन ने बताया कि एड्स से बचाव ही उसका उपचार है। एड्स की सम्पूर्ण जानकारी के अभाव में लोग इसका समय रहते उपचार नही कर पाते। इसी तारतम्य में महाविद्यालय की संचालिका डॉ. मधु कृष्णानी ने बताया कि एड्स से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करके ही इस रोग से लड़ा जा सकता है। एड्स ग्रस्त रोगियों को भी एक सामान्य जीवन जीने का अधिकार होता है। उसे समाज की मुख्य धारा से अलग नही किया जाना चाहिए। क्योंकि ये कोई छूआछूत वाला रोग नही है। समय रहते इसका इलाज भी संभव होता है।
उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि विष्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा पूरे विश्व एड्स से बचाव के लिए संसाधन समान रूप से उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखते हुए विश्व को इस बीमारी से निजात दिलाना है। सेमिनार में महाविद्यालय के नर्सिंग विभागाध्यक्ष निर्मल नागर ने जानकारी देते हुए बताया कि पूरे विश्व में प्रतिवर्ष लगभग 12 -14 लाख व्यक्ति इस बीमारी का शिकार होते है लेकिन आधुनिक चिकित्सा प्रणाली के कारण मृत्यु दर काफी कम हुई है। केवल सही समय पर जानकारी लेने से इस बीमारी पर विजय प्राप्त की जा सकती है।
इस अवसर पर महाविद्यालय के संचालकगण आनंद मंगल, नीलेश गुर्जर एवं महाविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी कुणाल देशमुख, रासेयो इकाई के कार्यक्रम अधिकारी मनीष श्रीवास्तव महाविद्यालय का समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक बृजेन्द्र सिकरवार ने किया।

Hindi News/ Guna / सही समय पर जानकारी लेने से एड्स पर विजय संभव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो