scriptआम आदमी पार्टी के हरियाणा जोडो अभियान का दूसरा चरण गुरूग्राम से शुरू | AAP's "Haryana jodo" Campaign's Phase II begins from Gurgram | Patrika News
गुडगाँव

आम आदमी पार्टी के हरियाणा जोडो अभियान का दूसरा चरण गुरूग्राम से शुरू

पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने कहा कि…

गुडगाँवAug 12, 2018 / 06:20 pm

Prateek

(चंडीगढ़): हरियाणा आम आदमी पार्टी ने रविवार को गुरुग्राम के राम लीला मैदान से हरियाणा जोड़ो.अभियान के दूसरे चरण की शुरूआत की। इस मौके पर जनसभा को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने गुरूग्राम से भाजपा सांसद और केन्द्रीय राज्यमंत्री राव इन्द्रजीत सिंह को भी आडे हाथ लिया और कहा कि उन्होंने हमेशा ही मुख्यमंत्री बनने की चाह में हरियाणा के हितों की बलि चढाई है।

 

जयहिंद ने कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार ने कावडियों को भी नहीं बख्शा। पार्टी की भाईचारा कावड़ यात्रा जब पानीपत तो पुलिस ने राज्य की भाजपा सरकार के इशारे पर कावड़ियों को गंगाजल सहित थाने ले जाने की कोशिश की। इससे भाजपा के हिन्दूवादी होने की पहचान होती है। मुख्यमंत्री तो गंगाजल से ही डर गये हैं। इसके बाद कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे भी दर्ज कर दिए गए। सरकार चाहे एक मुकदमे की जगह सौ दर्ज कर ले लेकिन आम आदमी पार्टी के क्रांतिकारी कार्यकर्ता डरने वाले नही है।

 

जयहिंद ने गुरूग्राम के भाजपा सांसद व केन्द्रीय राज्यमंत्री राव इन्द्रजीत पर भी निशाना साधते हुए कहा कि राव इन्द्रजीत ने अपने मुख्यमंत्री बनने के सपने को पूरा करने के लिए हर बार गुरुग्राम की जनता के साथ धोखा किया। वे जिस पार्टी में जाते है उसी में मुख्यमंत्री से न बनने की बात कह कर गुरुग्राम के विकास की बलि चढ़ा देते है। गुरुग्राम के स्थानीय विधायको ने भी सिर्फ सत्ता का सुख भोगा है। जनता के कामों से उनका कोई सरोकार नही है।

 

जयहिंद ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर अन्य मंत्री व विधायक हर सप्ताह गुरुग्राम का दौरा करने आते है लेकिन उन्हें गुरुग्राम के दुखद हालात दिखाई नही देते। न यहाँ पानी है न स्वास्थ्य सुविधाए है और न कानून व्यवस्था है। हरियाण की जनता को सबसे ज्यादा रोजगार गुरुग्राम देता है। सरकार गुरुग्राम की जनता को जवाब दे कि मुख्यमंत्री व मंत्री यहां हर सप्ताह क्या करने आते है।

 

जयहिंद ने केजरीवाल सरकार के दिल्ली में लागू विकास माॅडल को प्रस्तुत करते हुए कहा कि साढ़े 3 साल में दिल्ली की जनता को आधी दर पर बिजली, निःशुल्क पानी, अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं दी जा रही है। दिल्ली सरकार द्वारा शुरू किये मोहल्ला क्लिनिक विश्व भर में वाह.वाही लूट रहे है। शहीद के परिवार को 1 करोड़ की आर्थिक सहायता व किसानो को देश में सबसे ज्यादा 20 हजार रूपये मुआवजा दिया जा रहा है। सोलर स्कीम ने तो किसानो की आमदनी 3 से 4 गुना बढ़ा दी है। हरियाणा पूर्ण राज्य होते हुए भी खट्टर सरकार किसी भी क्षेत्र में विकास नही कर पाई है। अगर उन्हें जनता की भलाई करना नही आता है तो वो केजरीवाल सरकार से सीख लें।

Home / Gurgaon / आम आदमी पार्टी के हरियाणा जोडो अभियान का दूसरा चरण गुरूग्राम से शुरू

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो