scriptभ्रष्टाचार: तीन लाख रुपए का है नगर निगम कमिश्नर का बेड | CORRUPTION: Municipal Commissioner's Bed Is Worth Three Lakh Rupees | Patrika News
गुडगाँव

भ्रष्टाचार: तीन लाख रुपए का है नगर निगम कमिश्नर का बेड

गुरुग्राम नगर निगम में भ्रष्टाचार की नई मिसाल

गुडगाँवJun 04, 2020 / 10:52 pm

Devkumar Singodiya

गुरुग्राम (गणेश ङ्क्षसह चौहान). गुरुग्राम नगर निगम में लगातार घोटालों का खुलासा होता जा रहा है। साइकिल घोटाले के बाद अब नगर निगम कमिश्नर के आराम करने वाले बेड का घोटाला सामने आया हंै।

आरटीआई कार्यकर्ता एसपी शर्मा ने बताया कि उन्होंने नगर निगम कमिश्नर के लिए खरीदे गए लगभग तीन लाख से अधिक की राशि वाले बेड की जानकारी मांगी थी, लेकिन पहले तो अधिकारियों ने जानकारी छिपाए रखी, मगर सीएजी रिपोर्ट में खुलासा हो गया। वर्ष 2015 में तत्कालीन नगर निगम कमिश्नर के लिए 2 लाख 82 हजार रुपए में आरामदायक बेड खरीदा गया। इस बेड के लिए अलग से 90 हजार रुपए का सिराना खरीदा गया। शर्मा के अनुसार अब इस बेड की जानकारी देने वाला कोई नहीं है। जब इसकी जानकारी के लिए निगम अधिकारियों से संपर्क किया, तो उन्होंने मामले को टालते हुए कोई जानकारी नहीं होने की बात कही।

महामारी में सरकार मांग रही 10 रुपए का दान

प्रदेश भर में चर्चा है कि आखिरकार निगम के कमिश्नर के लिए इतना महंगा बेड किस अधिकारी ने खरीदा और किसकी मंजूरी से खरीदा। मजेदार बात तो यह है कि जब आम आदमी के खाने के लाले पड़ रहे हैं और खट्टर सरकार में अधिकारी लाखों रुपए सरकारी खजाने से खर्च कर अपने आराम के लिए बेड सोफा खरीद रहे हैं। सरकार के पास कर्मचारियों को वेतन देने के पैसे तक नहीं और हर व्यक्ति व किसान से सरकार कोरोना महामारी के लिए 10 से 100 तक दान करने की बात कर रही है। तब भी गुरुग्राम में अधिकारी अलीशान सोफे बेड खरीदकर वाहवाही लूटने में मशगूल हैं।


हरियाणा की अधिक खबरों के लिए क्लिक करें…
पंजाब की अधिक खबरों के लिए क्लिक करें…

Home / Gurgaon / भ्रष्टाचार: तीन लाख रुपए का है नगर निगम कमिश्नर का बेड

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो