scriptकृषि अध्यादेशों के खिलाफ हरियाणा में किसान सड़क पर, हाईवे जाम | Kisan on roads highways jam in Haryana against Agriculture act latest | Patrika News
गुडगाँव

कृषि अध्यादेशों के खिलाफ हरियाणा में किसान सड़क पर, हाईवे जाम

दिल्ली-चंडीगढ नेशनल हाइवे पर अंबाला के पास किसानों ने जाम लगा दिया। किसानों ने सरकार के विरोध में नारेबाजी की।

गुडगाँवSep 20, 2020 / 05:06 pm

Bhanu Pratap

kisan_andolan3.jpeg

kisan andolan

गुरुग्राम। केन्द्र सरकार तीन कृषि अध्यादेश लेकर आई है। तीनों ही कानून बन गए हैं। भारतीय किसान यूनियन और अन्य किसान संगठनों के आह्वान पर किसानों ने हरियाणा बंद का आह्वान किया था। कांग्रेस ने भी समर्थन दिया। किसानों नेहाईवे जाम कर दिया। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन रोक न सकी। खास बात ये है कि किसानों ने सरकार को अल्टीमेट दिया था कि तीन घंटे हाईवे जाम किए जाएंगे। किसानों ने इमरजेंसी सेवा में लगे वाहनों को नहीं रोका। पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए।
दिल्ली-चंडीगढ नेशनल हाइवे पर अंबाला के पास किसानों ने जाम लगा दिया। किसानों ने सरकार के विरोध में नारेबाजी की। मांग की कि केन्द्र सरकार कृषि अध्यादेशों को वापस ले। रोहतक के पास महम से निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू की अगुवाई में किसानों ने नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया।
कुरुक्षेत्र में नेशनल हाइवे पर भाकियू प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी के नेतृत्व में किसान संगठनों के कार्यकर्ता पहुंचे। हाईवे पूरी तरह जाम कर दिया। जींद में अलेवा के पास किसानों ने हाईवे जाम किया। सिरसा के पंजुआना के पास हाईवे जाम किया।
पंचकूला में किसानों के धरने पर हरियाणा के पूर्व उपमुख्यंमत्री चंद्रमोहन पहुंचे। उन्होंने किसानों को समर्थन देते हे कृषि अध्यादेशों का विरोध किया। हिसार के मय्यड टोल प्लाजा के पास किसानों ने जाम लगाया। यहां पर काफी संख्या में किसान पहुंचे। किसानों ने यहां एकता के साथ शांति का परिचय दिया।
kisan_andolan4.jpg

Home / Gurgaon / कृषि अध्यादेशों के खिलाफ हरियाणा में किसान सड़क पर, हाईवे जाम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो