scriptहरियाणा विधानसभा में पहुंची नौ महिलाएं | Nine women reached Haryana assembly | Patrika News
गुडगाँव

हरियाणा विधानसभा में पहुंची नौ महिलाएं

Haryana: चुनावी रण में उतरी थी कुल 104 महिलाएं, कांग्रेस की भुक्कल व किरण चौथी तो भाजपा की सीमा दूसरी बार पहुंची विधानसभा

गुडगाँवOct 25, 2019 / 06:22 pm

Chandra Prakash sain

हरियाणा विधानसभा में पहुंची नौ महिलाएं

kiran

चंडीगढ़. हरियाणा में 14वीं विधानसभा के चुनावी रण में किस्मत आजमाने के लिए भले ही 104 महिलाएं चुनाव मैदान में उतरी हों लेकिन विधानसभा में पहुंचने में नौ महिलाओं को ही कामयाबी मिली है। पिछले कार्यकाल के मुकाबले यह संख्या कम है। इस बार विधानसभा में पहुंचने वाली महिला विधायकों में कई ऐसी भी हैं जो तीसरी या चौथी बार विधानसभा में पहुंची हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान चुनावी रण में ताल ठोक रहे भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस, इनेलो, जजपा, लोसुपा, बसपा व आप ने इस बार कुल 104 महिलाओं को चुनावी रण में उतारा था। इनमें भाजपा ने 10 महिला उम्मीदवारों पर भरोसा जताया। मगर इनमें से केवल तीन महिलाएं ही जीत दर्ज कर पाई हैं,जबकि कांग्रेस से 7 महिला उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा, जिनमें से पांच महिलाओं ने जीत दर्ज की है। चुनाव से पहले किसी राजनीतिक दल ने महिलाओं को पचास प्रतिशत आरक्षण तो किसी ने 33 प्रतिशत आरक्षण देने की बात कही थी लेकिन टिकट आबंटन के समय ज्यादातर राजनीतिक दलों ने इसकी अनदेखी की थी।
हरियाणा की 13वीं विधानसभा में 13 महिलाएं चुनी गई थी, जिसमें सबसे ज्यादा भाजपा से 8 विधायक थी, परंतु इस बार भाजपा से केवल तीन महिलाएं ही चुनी गई हैं। इस बार सबसे ज्यादा कांग्रेस से पांच महिलाएं चुनी गई हैं। वर्ष 2014 के दौरान हुए विधानसभा चुनाव के दौरान महिलाओं ने विधानसभा में सर्वाधिक संख्या में पहुंचकर हरियाणा का रिकार्ड बनाया था।हरियाणा गठन के बाद केवल दो बार ही महिला विधायकों की संख्या का आंकड़ा दहाई को पार कर पाया है। हर बार 5 से 7 के बीच में ही महिलाएं विधानसभा में चुनकर पहुंचती थी। केवल वर्ष 2005 के चुनाव में 11 व 2014 के चुनाव में 13 महिला विधायक विधानसभा पहुंची थी, लेकिन इस बार यह संख्या घटकर 9 रह गई।

इस बार यह चुनी गई महिला विधायक

14वीं विधानसभा में कांग्रेस से पांच, भाजपा से तीन और जजपा से एक महिला विधायक चुनी गई है। कांग्रेस से झज्जर से गीता भुक्कल व तोशाम से किरण चौधरी लगातार चौथी बार विधायक चुनी गई हैं, जबकि कांग्रेस से ही कलानौर विस क्षेत्र से शंकुतला खटक तीसरी बार चुनी गई हैं। इसके अतिरिक्त नारायणगढ़ से शैली और सढौरा से रेणूबाला कांग्रेस से विधायक चुनी गई। भाजपा से गन्नौर विधानसभा से निर्मल रानी, कलायत से कमलेश ढांडा व बडख़ल से सीमा त्रिखा विधायक चुनी गई। बाढड़ा से नैना चौटाला जजपा से विधायक चुनी गई हैं।

Home / Gurgaon / हरियाणा विधानसभा में पहुंची नौ महिलाएं

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो