scriptअसम: एनआरसी में नाम शामिल करने के लिए रिश्वत लेने के आरोप में दो अधिकारी गिरफ्तार | 2 NRC official arrested by anti corruption bureau | Patrika News
गुवाहाटी

असम: एनआरसी में नाम शामिल करने के लिए रिश्वत लेने के आरोप में दो अधिकारी गिरफ्तार

आरोपी के पास से रिश्वत की राशि जब्त की गई है…

गुवाहाटीJun 13, 2019 / 08:27 pm

Prateek

file photo

असम में एनआरसी में नाम शामिल करने के लिए रिश्वत लेने के आरोप में दो अधिकारी गिरफ्तार

(गुवाहाटी,राजीव कुमार): राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के दो अधिकारियों को आज नागरिकता सूची में नाम शामिल करने की एवज में महिला से कथित तौर पर रिश्वत लेने पर गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि सुबह 11 बजे एनआरसी सेवा केंद्र के दिसपुर के फील्ड स्तर के अधिकारी सैय्यद शाहजहां (48) को भ्रष्टचार विरोधी ब्यूरो की एक टीम ने एक महिला से 10,000 रुपये का रिश्वत स्वीकार करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।


महिला की पहचान कजरी घोष दत्त के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि शहर के आनंद नगर क्षेत्र की रहने वाली दत्त ने इसी सेवा केंद्र के नागरिक पंजी सहायक स्थानीय रजिस्ट्रार (एलआरसीआर) राहुल पराशर (27) के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पराशर को भी अन्य अधिकारी के साथ मिलीभगत के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। दोनों ही आरोपियों ने महिला के आवेदन में कुछ तकनीकी खामियों को उजागर किया था और इसे सुधारने के लिए उनसे रिश्वत की मांग की थी। इन दोनों आरोपियों ने महिला का नाम प्रारुप एनआरसी में शामिल करा देने के लिए इस रकम की मांग की थी। उसी के तहत महिला आज रकम देने पहुंची। इसके बाद दत्त ने भ्रष्टाचार विरोधी ब्यूरो में शिकायत की और अधिकारियों ने जाल बिछाकर संबंधित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से रिश्वत की राशि जब्त की गई है। एनआरसी सेवा केंद्र से भ्रष्टाचार विरोधी ब्यूरो ने संबंधित कागजात भी जब्त किए गए हैं।गिरफ्तार दोनों आरोपियों को कल विशेष अदालत में पेश किया जाएगा।

Home / Guwahati / असम: एनआरसी में नाम शामिल करने के लिए रिश्वत लेने के आरोप में दो अधिकारी गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो