गुवाहाटी

Assam Flood: अब भी 27 जिलों के 48 लाख लोग प्रभावित, मृतकों की संख्या हुई 48

Assam Flood: असम में अभी हालात ( Assam Situation ) बहुत खराब है। हालांकि कई इलाकों में बारिश कम होने लगी है।

गुवाहाटीJul 19, 2019 / 10:27 pm

Prateek

Assam Flood

(गुवाहाटी,राजीव कुमार): असम के राज्यपाल ( Assam Governor ) प्रो. जगदीश मुखी ने आज मुख्य सचिव आलोक कुमार और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में राजभवन में राज्य की बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की। मालूम हो कि बारिश न होने की वजह से कुछ जिलों में पानी घट रहा है।


फिलहाल 27 जिलों के 92 राजस्व चक्र और 3,705 गांव बाढ़ की चपेट में है। इनमें धेमाजी, लखीमपुर, विश्वनाथ, शोणितपुर, दरंग, बाक्सा, बरपेटा, नलबाड़ी, चिरांग, बंगाईगांव, कोकराझाड़, धुबड़ी, दक्षिण सालमारा, ग्वालपाड़ा, कामरूप, कामरूप (मेट्रो), मोरिगांव, नगांव, होजाई, कार्बी आंग्लांग, गोलाघाट, माजुली, जोरहाट, डिब्रुगढ़, तिनसुकिया, कछार और करीमगंज शामिल है। इन जिलों के 48,87,443 लोग अब भी बाढ़ से प्रभावित हैं।


बाढ़ ( Assam Flood ) प्रभावित लोगों के लिए 755 राहत शिविर खोले गए हैं। इनमें 1.5 लाख लोग रह रहे हैं। पिछले 24 घंटों में 11 लोगों के मरने से बाढ़ में मरने वालों की संख्या 48 हो गई है। पिछले 24 घंटों में बरपेटा में 3, धुबड़ी में 5 और मोरिगांव में तीन लोग मारे गए हैं।


ब्रह्मपुत्र ( Brahmaputra ) का पानी जोरहाट के निमातीघाट, गुवाहाटी, ग्वालपाड़ा और धुबड़ी, धनसिरी नुमलीगढ़ में, जियाभराली शोणितपुर में और कपिली नगांव में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। वहीं मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने माजुली जाकर बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की।


असम की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

यह भी पढ़े: असम बाढ़: देखी बॉलीवुड के ‘खिलाडी कुमार’ की दरियादिली, राहत के लिए देंगे 2 करोड़

 

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.