scriptनागरिकता संशोधन विधेयक के खिलाफ धिक्कार दिवस का आयोजन,तीन के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मामला दर्ज | case of sedition filed against Hiren Gohain-Akhil Gogoi-Manjeet Mahant | Patrika News
गुवाहाटी

नागरिकता संशोधन विधेयक के खिलाफ धिक्कार दिवस का आयोजन,तीन के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मामला दर्ज

इन लोगों ने विधेयक के खिलाफ धिक्कार दिवस का आयोजन किया था…

गुवाहाटीJan 10, 2019 / 08:33 pm

Prateek

file photo

file photo

राजीव कुमार की रिपोर्ट…

(गुवाहाटी): नागरिकता संशोधन विधेयक के खिलाफ बोलने के कारण असम सरकार ने राज्य के बुद्धिजीवी डा हिरेन गोहाईं,किसान नेता अखिल गोगोई और वरिष्ठ पत्रकार मंजीत महंत के खिलाफ राष्ट्रदोह का मामला दर्ज किया है। गुवाहाटी के पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा- हमने लतशील पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 120 (बी), 121, 123, 124 (ए) के तहत मामला दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि यह बैठक बिना इजाजत की गई। हम इसकी जांच कर रहे हैं। इन लोगों ने विधेयक के खिलाफ धिक्कार दिवस का आयोजन किया था। इसमें डा.गोहाईं और अखिल ने कहा कि इसी तरह का रवैया रहा तो हमें स्वाधीन असम की बात पर सोचना पड़ेगा।


लतशील पुलिस थाने के प्रभारी और इस मामले के शिकायतकर्ता उपेन्द्र कलिता ने कहा कि पुलिस ने जनसभा का वीडियो फूटेज है और साक्ष्य के आधार पर मामला दर्ज किया है। अन्य लोग जो इस बैठक में मौजूद थे वे सभी जांच के दायरे में हैं। सबसे खास बात ये है कि इस बैठक में असम के पूर्व पुलिस महानिदेशक हरेकृष्ण डेका भी मौजूद थे। बुद्धिजीवी और किसान नेता के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मामला दर्ज किए जाने के खिलाफ राज्य में विरोध के स्वर उठने लगे हैं।गोहाईं के खिलाफ मामला दर्ज करने पर साहित्यकार डा.नगेन सैकिया ने कहा कि सरकार ने एक और आंदोलन का रास्ता खोल दिया है। सरकार की गलतियों के चलते ही काफी युवक उल्फा में जा रहे हैं।

 

सामने आई कई प्रतिक्रियाएं

साहित्यकार इमरान शाह ने कहा कि यह दुखद है। यह आजादी का हनन है। पूर्व मुख्यमंत्री प्रफुल्ल कुमार महंत ने कहा कि यह शर्मसार करने वाला है। वहीं केंद्र सरकार द्वारा असम के स्वदेशी लोगों की सुरक्षा के लिए सुझाव देने के लिए गठित उच्च स्तरीय समिति में शामिल न होने का फैसला राज्य के तीन विशिष्ट लोगों ने किया है। ये हैं-पूर्व संपादक धीरेंद्र नाथ बेजबरुवा,साहित्यकार नगेन सैकिया और रंग बंग तेरांग। वहीं भाजपा में विधेयक के खिलाफ भी आवाज उठने लगी है।विधानसभा के अध्यक्ष हितेंद्र नाथ गोस्वामी ने विधेयक पर खुलकर असंतुष्टि जताई तो प्रदेश भाजपा प्रवक्ता मेहदी आलम बोरा ने भाजपा छोड़ी। गुरूवार को पूर्व मुख्य सचिव सी के दास ने भी भाजपा को अलविदा कह दिया।

Home / Guwahati / नागरिकता संशोधन विधेयक के खिलाफ धिक्कार दिवस का आयोजन,तीन के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मामला दर्ज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो