scriptपूर्वोत्तर राज्यों में आज दस्तक देगा मानसून, झमाझम मेघ बरसने की संभावना | Monsoon will knock in the Northeast states from 8 june | Patrika News
गुवाहाटी

पूर्वोत्तर राज्यों में आज दस्तक देगा मानसून, झमाझम मेघ बरसने की संभावना

इस प्रकार पूर्वोत्तर राज्यों में 21-2३ जून तक एक लंबी अवधि के लिए मानसून का पहला चरण रहेगा…

गुवाहाटीJun 07, 2019 / 09:44 pm

Prateek

file photo

पूर्वोत्तर राज्यों में आज दस्तक देगा मानसून, झमाझम मेघ बरसने की संभावना

(अगरतला,सुवालाल जांगु): भारतीय मौसम विभाग की सूचना के अनुसार पूर्वोत्तर राज्यों में आज सुबह से दक्षिण-पश्चिमी मानसून दस्तक देगा। मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर राज्यों में खासकर बांग्लादेश के दक्षिण सीमा से लगे त्रिपुरा और मिज़ोरम में आगामी 24 घंटे में भारी बारिश होने की संभावना जताई हैं। इसके अगले 1-2 दिन मानसून असम और मेघालय में प्रवेश करेगा और इन दोनों राज्यों में 10 और 11 जून को भारी बारिश होने की संभावना हैं। पिछले एक सप्ताह से पश्चिम बंगाल और बंगालदेश के गंगाटिक क्षेत्र में एक चक्रवात के परिसंचरण तंत्र के बने रहने से पूरे पूर्वोत्तर क्षेत्र में ठंडी और नम हवाए चल रही हैं। इस चक्रवाती परिसंचरण तंत्र की वजह से पूर्वोत्तर राज्यों में आगामी 15 दिनों में अधिक और ज्यादा समय के लिए मेघ महरबान रहेंगे।

 

इस प्रकार पूर्वोत्तर राज्यों में 21-2३ जून तक एक लंबी अवधि के लिए मानसून का पहला चरण रहेगा। इस अवधि में सिक्किम और उत्तरी बंगाल के साथ पूर्वोत्तर क्षेत्र के सभी राज्यों में अच्छी बारिश होगी। हालांकि असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश के उत्तरी भागों में मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना हैं। बल्कि असम, मेघालय और त्रिपुरा के पश्चिम भागों में भारी बारिश हो सकती हैं। प्राय: केरल और पूर्वोत्तर राज्यों में एक ही समय दक्षिण-पश्चिमी मानसून का आगमन होता हैं। केरल से मानसून की शेष भारत में खासकर उत्तरी भारत में पहुंचने की गति धीमी होती हैं लेकिन पूर्वोत्तर राज्यों का बंगाल की खाड़ी के नजदीक होने और नम पहाड़ियों की वजह से मानसून के आगे बढ़ने की गति तेज होती जिससे 1-3 दिन में पूरे क्षेत्र में बारिश हो जाती हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो