scriptसिक्किम में विदेश यात्रा की जानकारी छुपाने वाला शख्स गिरफ्तार | One Arrested In Sikkim Who Hide Foreign Trip Information | Patrika News
गुवाहाटी

सिक्किम में विदेश यात्रा की जानकारी छुपाने वाला शख्स गिरफ्तार

इससे पहले मणिपुर की एक 23 वर्षीय युवती जो लंदन से लौटी थी उसमें कोरोना संक्रमण पाया गया था। इधर मिजोरम में भी विदेश से लौटे एक व्यक्ति के संक्रमित होने का मामला सामने आया है…

गुवाहाटीMar 25, 2020 / 09:52 pm

Prateek

सिक्किम में विदेश यात्रा की जानकारी ​छुपाने वाला शख्स गिरफ्तार

सिक्किम में विदेश यात्रा की जानकारी ​छुपाने वाला शख्स गिरफ्तार

गंगटोक,सुवालाल जांगु: चीन के वुहान शहर से निकले कोरोना वायरस ने विश्व के दर्जनों देशों को अपनी चपेट में ले लिया है। भारत के कईं शहरों में यह कहर बरपा रहा है। कुछ दिनों पहले तक पूर्वोत्तर भारत में इसका एक भी मामला नहीं था लेकिन अब यहां से भी दो कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं। इसी के साथ विदेश यात्रा कर लौटे व्यक्तियों पर निगरानी करने के साथ ही कईं एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।

 

इधर सिक्किम में एक व्यक्ति को विदेश यात्रा की जानकारी छुपाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पूर्वी सिक्किम जिले के रंगपो कस्बे में यह कार्रवाई की गई। आरोपी को आईपीसी की धारा – 188 और 270 के अधीन रंगपो के एसडीएम के आदेश के बाद रंगपो पुलिस ने गिरफ्तार किया गया हैं। उक्त व्यक्ति 24 मार्च को दुबई से रंगपो कस्बा के सेंट्रल पेंडम खंड के एक गाँव पहुंचा था। रंगपो पुलिस चेक पोस्ट पर जब पुलिस ने उस आदमी से उसकी यात्रा जानकारी पूछी तो उसने सिलीगुड़ी से आने की जानकारी दी। सुरक्षित जगह पर अलगाव में जाने की बजाए वह सीधा गाँव अपने घर जा पहुंचा। इस प्रकार से इस एक व्यक्ति ने पूरे राज्य के लोगों में डर पैदा कर दिया है।

 

इससे पहले मणिपुर की एक 23 वर्षीय युवती जो लंदन से लौटी थी उसमें कोरोना संक्रमण पाया गया था। इधर मिजोरम में भी विदेश से लौटे एक व्यक्ति के संक्रमित होने का मामला सामने आया है।

Home / Guwahati / सिक्किम में विदेश यात्रा की जानकारी छुपाने वाला शख्स गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो