scriptसिक्किम में उप-चुनाव की सुग बुगाहट, जीत के लिए सभी दलों ने शुरू की दौड़ धूप | political parties of sikkim started preparation of assembly bypolls | Patrika News
गुवाहाटी

सिक्किम में उप-चुनाव की सुग बुगाहट, जीत के लिए सभी दलों ने शुरू की दौड़ धूप

जानकारी के अनुसार आगामी छह महीने के भीतर ही उपचुनाव होंगे…

गुवाहाटीJun 11, 2019 / 08:16 pm

Prateek

file photo

सिक्किम में उप-चुनाव की सुग​बुगाहट, जीत के लिए सभी दलों ने शुरू की दौड़ धूप

(गंगटोक): सिक्किम के लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के एक महीने के भीतर ही फिर एक बार चुनावी माहौल बनता नजर आ रहा है। गौरतलब है कि सिक्किम प्रजातांत्रिक मोर्चा के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री पवन चामलिंग, पार्टी के ही डीटी लेप्चा और सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा के केएन लेप्चा ने दो अलग-अलग स्थानों से चुनाव लड़ा था। उक्त दोनों स्थान से ही चुनाव जीतने कारण अब तीनों को अपनी एक-एक सीट खाली करनी पड़ेगी।

 

एसडीएफ पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री पवन चामलिंग पोक्लोक काम्रांग और नामची सिंगथांग से चुनाव जीते थे। उन्होंने पोक्लोक काम्रांग सीट को छोड़ दिया है। वहीं एसडीएफ के डीटी लेप्चा को नाथांगमाछोंग और मारतम रुम्तेक सीट से जीत मिली थी। उन्होंने चुनाव जीतने के बाद मारतम रुम्तेक सीट को छोड़ दिया। इसी प्रकार सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा के केएन लेप्चा को सियारी और सिक्किम की राजधानी से जीत मिली थी। उन्होंने भी अपने एक सीट सियारी को छोड़ दिया है।

 

फलस्वरूप पोक्लोक काम्रांग, सियारी और मारतम रुम्तेक विधानसभा में उपचुनाव होना है। इस बार के विधानसभा चुनाव में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा को 17 व सिक्किम प्रजातांत्रिक मोर्चा को 15 सीटों पर जीत मिली थी। इसके बाद सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा ने सरकार बनाई। अब उपचुनाव को लेकर दोनों ही दलों ने फिर से तैयारी शुरू कर दी है। चुनाव में एक-एक सीट पर जीत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार आगामी छह महीने के भीतर ही उपचुनाव होंगे। उक्त सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए दोनों ही दलों ने कमर कस ली है। अपने विधायकों को चुनाव प्रचार के लिए मैदान में उतार दिया है।

Home / Guwahati / सिक्किम में उप-चुनाव की सुग बुगाहट, जीत के लिए सभी दलों ने शुरू की दौड़ धूप

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो