scriptपहल: रात में महिलाओं को फ्री यात्रा सुविधा देगी सिक्किम पुलिस | Sikkim police provide free ride for ladies in night | Patrika News
गुवाहाटी

पहल: रात में महिलाओं को फ्री यात्रा सुविधा देगी सिक्किम पुलिस

Sikkim: पंजाब के बाद अब सिक्किम पुलिस ने महिला सुरक्षा के लिए अच्छी पहल की है। देश के अलग-अलग हिस्सों में महिलाओं के बलात्कार और हत्या की वारदात के बाद…

गुवाहाटीDec 09, 2019 / 11:02 pm

Nitin Bhal

पहल: रात में महिलाओं को फ्री यात्रा सुविधा देगी सिक्किम पुलिस

पहल: रात में महिलाओं को फ्री यात्रा सुविधा देगी सिक्किम पुलिस

गंगटोक. पंजाब के बाद अब सिक्किम पुलिस ने महिला सुरक्षा के लिए अच्छी पहल की है। देश के अलग-अलग हिस्सों में महिलाओं के बलात्कार और हत्या की वारदात के बाद सिक्किम पुलिस ने महिलाओं के लिए रात में फ्री यात्रा सुविधा शुरू की है। अगर कोई महिला राज्य की राजधानी में रात में अकेले है और कोई सवारी नहीं मिल रही है तो उसे पुलिस घर तक फ्री छोड़कर आएगी। एक अधिकारी ने बताया कि इस योजना की शुरुआत रविवार को मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने की। इसका लक्ष्य देर रात महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उन्हें यात्रा सेवा देना है। अधिकारी ने बताया कि यातायात नहीं मिलने की वजह से कहीं भी फंसी कोई महिला अब पुलिस हेल्पलाइन नंबर 1091 और 7837018555 पर फोन कर सकती है और रात 10 बजे से लेकर सुबह छह बजे तक वाहन उपलब्ध कराने का आग्रह कर सकती है। महिला का फोन आने के बाद नियंत्रण कक्ष वाहन या थाना प्रभारी का वाहन उसकी मदद के लिए आएगा। इससे पहले पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को फ्री पुलिस हेल्प का ऐलान किया था। जिसमें महिलाओं को सुरक्षित घर पहुंचाने की जिम्मेदारी पुलिस की होगी। इसके अनुसार, अगर रात नौ बजे से सुबह 6 बजे तक महिला को उपयुक्त साधन नहीं मिलता है तो पंजाब पुलिस उसे सुरक्षित घर तक पहुंचाएगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो