scriptकंटेनर में लदी मिली 104 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब | 104 boxes of illegal English liquor found laden in the container | Patrika News
ग्वालियर

कंटेनर में लदी मिली 104 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब

चालक चकमा देकर भाग निकला

ग्वालियरJan 14, 2020 / 12:55 am

राजेंद्र ठाकुर

कंटेनर में लदी मिली 104 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब

कंटेनर में लदी मिली 104 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब

ग्वालियर. कंटेनर से अवैध शराब की तस्करी पकड़ी गई, हालांकि पुलिस के हाथ सिर्फ 104 पेटी अंग्रेजी शराब ही लगी। उसके धनीधोरियों का पता नहीं चला। कंटेनर का ड्राइवर को पकडऩे के लिए पुलिस ने उसका पीछा भी किया। लेकिन चालक चकमा दे गया। पकड़ी गई शराब की कीमत चार लाख रुपया बताई है।
कंटेनर एचआर 55 एक्स 2851 से शराब की अवैध खेप लाई जा रही है, गाडी बेला की बावडी से शहर में घुसेगी यह क्लू दिया था। इस पर कंपू पुलिस ने शिवपुरी लिंक रोड पर घेरा डाला। कंटेनर आया तो उसने रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक ने पुलिस को देखकर ब्रेक नहीं लगाए। चकमा देकर वाटर पार्क तक ले आया। यहां सडक़ किनारे गाडी खडी कर भाग गया। पुलिस उसके पीछे दौड़ती आई तो कंटेनर लावारिस खड़ा मिला। उसकी तलाशी लेने पर क्रेजी रोमियो की 104 पेटी अवैध शराब लदी मिली। कंपू टीआई विनय शर्मा के मुताबिक इसकी कीमत करीब चार लाख रुपया है। शराब का अवैध परिवहन करने में कंटनेर भी जप्त किया है। उसके रजिस्ट्रेशन नंबर से गाडी मालिक का पता लगाया जा रहा है। कंटेनर वाटर पार्क के पास क्यों खड़ा किया। चालक का आसपास कोई लिंक है। इस एंगल का भी पता लगाया जा रहा है।

Home / Gwalior / कंटेनर में लदी मिली 104 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो