scriptआज से इन राशियों के चमकेगी किस्मत, कहीं आपकी भी तो नहीं है यह राशि | 21 September 2019 Rashifal Horoscope Today in hindi | Patrika News
ग्वालियर

आज से इन राशियों के चमकेगी किस्मत, कहीं आपकी भी तो नहीं है यह राशि

इन जातकों पर शानि देव की कृपा जमकर बरसेगी और इनके सारे काम भी बन जाएंगे तो आइए जानते है वह कौन सी राशियां

ग्वालियरSep 20, 2019 / 07:38 pm

monu sahu

saturday 19th october 2019 horoscope video in hindi

saturday 19th october 2019 horoscope video in hindi

ग्वालियर। भगवान सूर्य के पुत्र शनि देव को न्याय का देव माना जाता है और इनका प्रभाव हर इंसान के जीवन और उसकी ग्रह चाल पर बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। शनिदेव किसी इंसान के जीवन और उसके द्वारा किए गए कर्मों पर नजर रखते है और उसके कर्मों के अनुसार शुभ फल भी देते है। साथ ही बुरे कर्मों का दंड भी देते है।

यह भी पढ़ें

125 साल बाद हरियाली अमावस्या पर बना ऐसा संयोग, इन राशियों की चमकेगी किस्मत



ज्योतिषाचार्य राजेश शर्मा ने बताया कि शनि देव ग्रहों के अनुसार अपनी चाल बदलते रहते है और राशियों के ऊपर भी इनका प्रभाव भी पड़ता है। उन्होंने बताया कि सिंतबर में ग्रहों की स्थिति में बदलाव के चलते इस सप्ताह शनि का महायोग शुरू हो रहा है। जिससे इन राशि के जातकों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन जातकों पर शानि देव की कृपा जमकर बरसेगी और इनके सारे काम भी बन जाएंगे तो आइए जानते है वह कौन सी है राशियां।

यह भी पढ़ें

सालों बाद नाग ने लिया बदला, अब तक आपने नहीं सुनी होगी ऐसी कहानी

मेष : जो काम सहज ही निपट सकते हैं उनको करने के लिए पूरी ताकत लगाना पड़ेगी। किसी से समझौता करना पड़ सकता है। परिणय चर्चाओं में सफलता मिलेगी।

वृषभ : कार्यस्थल पर समझदारी के निर्णय सफल रहेंगे। समाज के लोग आप का विरोध भी कर सकते हैं। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती हैं। संतान के विवाह सम्बन्धी प्रस्ताव सार्थक होंगे।
मिथुन : जरूरतमंद व्यक्तियों की मदद करने से सुकून मिलेगा। भवन की मरम्मत में धन लगेगा। पारिवारिक लोगों से नजदीकिया बढ़ेगी।

कर्क : राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय पक्षधर हैं। उन्नति के लिए और मेहनत करने की जरूरत है। अपनी प्रतिभा दिखाने के अवसर मिलेगा। यात्रा निरस्त होगी।
सिंह : अपने चंचल स्वभाव के कारण नुकसान संभव है। अपने से बड़ों की बातों को सुने। उनके अनुभव आप के लिए लाभप्रद साबित होंगे।

कन्या : मिश्रित फल दाई समय चल रहा है। किसी अनजान से सम्बन्ध स्थापित होंगे। नौकरी पेशा लोगों के लिए समय उपयुक्त हैं। कपड़े के व्यापार से जुड़े लोग आर्थिक लाभ को अर्जित करेंगे।
तुला : विशिष्ठ लोगों से मुलाकात आत्मविश्वास में वृद्धि करेगा। न्याय विभाग के लोगों को असफलता का सामना करना पड़ेगा। किसी से दुश्मनी हो सकती है।

वृश्चिक : अपने दायित्वों को पूरा करने में लगे रहेंगे। किसी की इच्छा पूरी करने के लिए स्वयं जोखिम न ले। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे।
धनु : अपने विवेक, बुद्धि से सभी कार्यों में अनुकूल फल प्राप्त कर सकेंगे। राजकीय महत्वाकांक्षा पूरी होगी। गुप्त विरोधियों से सावधान रहें।

मकर : रुका पैसा मिलेगा। कार्य कुशलता में वृद्धि होगी। संपत्ति संबंधी विवाद हल हो सकेंगे। सुख-शांति का वातावरण रहेगा। नौकरी में लाभ के योग हैं।
कुम्भ : किसी भी कार्य को करने के लिए आत्मविश्वास होना चाहिए। हिम्मत से आगे बढ़ें। सफलता मिलेगी। घरेलू खर्च बढ़ेंगे । पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है।

मीन : आप किसी का भला करने जाते हैं और स्थिति विपरीत हो जाती है, सतर्कता से काम करें। कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने के लिए बड़ों की राय जरुर लें।

Home / Gwalior / आज से इन राशियों के चमकेगी किस्मत, कहीं आपकी भी तो नहीं है यह राशि

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो