scriptबड़ी खबर : 8 साल की मासूम बच्ची से 80 साल के बुजुर्ग ने किया बलात्कार, आरोपी गिरफ्त में | 80 year old man raped 8 year old girl | Patrika News
ग्वालियर

बड़ी खबर : 8 साल की मासूम बच्ची से 80 साल के बुजुर्ग ने किया बलात्कार, आरोपी गिरफ्त में

आरोपी आया गिरफ्त में, क्षेत्र में फैला तनाव…..

ग्वालियरJul 04, 2019 / 04:18 pm

Gaurav Sen

80 year old man raped 8 year old girl

बड़ी खबर : 8 साल की मासूम बच्ची से 80 साल के बुजुर्गों ने किया बलात्कार, आरोपी गिरफ्त में

ग्वालियर। छोटे बच्चों के साथ हो रही ज्यादती की घटनाएं कम होने की जगह लगातार बड़ रही हैं।शहर के पड़ाव क्षेत्र में 8 साल की बच्ची के साथ रेप की घटना सामने आई है। रेप का आरोप 80 साल के बुजुर्ग पर लगा है। घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव का माहौल निर्मित हो गया है। पुलिस ने परिवार के कहने पर बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया है।

बच्ची के परिवार जन ने पुलिस को बताया की हमारी बेटी घर के बाहर खेल रही थी। तभी 80 वर्षीय बुजुर्ग भीकम मेरी बेटी को अपने साथ ले गया। थोड़ी देर बाद मेरी बेटी रोती हुई घर आई और भीकम की करतूत के बारे में बताया। पुलिस ने घटना की जानकारी मिलते ही भीकम को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं रेप के आरोप को बुजुर्ग सिरे से खारिज कर रहा है। उसका कहना है कि मैने बच्ची के साथ कोई गलत काम नहीं किया है। वह बच्ची सीढिय़ां चढ़ते समय गिर गई जिसकी वजह से वह रोने लगी।

यह भी पढ़ें

BF बोला शादी तो तुझसे ही करूंगा, गर्भवती हुई GF तो हो गया गायब



पिता बनाता है पंचर
पीडि़ता के पिता पंचर बनाने का काम करते हैं। पीडि़ता का परिवार गरीब है। घटना के वक्त वह दुकान पर था और बच्ची की मां पानी भर रही थी। दोनों ही घर पर नहीं थे।

मोहल्ले में फैला तनाव
घटना के बाद से जहां पर घटना हुई उस क्षेत्र में तनाव निर्मित हो गया है। जिसको मद्देनजर रखते हुए पुलिस के जवान वहां पर तैनात हो गए हैं।

यह भी पढ़ें

किले की तलहटी में मिला का लडक़ी का शव, पुलिस को समझ नहीं आ रहा मौत हुई कैसे?



एफआईआर हुई दर्ज
पीडि़ता के माता-पिता के कहने पर हमने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में गहन जांच की जा रही है। बुजुर्ग घटना से इंकार कर रहा है तो दोनों एंगल पर जांच की जा रही है।
अनिल भदौरिया, पड़ाव थाना प्रभारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो