ग्वालियर

चुनावी शंखनाद की तैयारी में केजरीवाल : मध्य प्रदेश में महारैली और मेगा रोड शो की तैयारी में आप

मिशन 2023 के लिए आम आदमी पार्टी 25 जून को ग्वालियर में महारैली और रोड शो करेंगे। CM केजरीवाल खुद करेंगे चुनावी शंखनाद।

ग्वालियरMay 29, 2023 / 05:24 pm

Faiz

चुनावी शंखनाद की तैयारी में केजरीवाल : मध्य प्रदेश में महारैली और मेगा रोड शो की तैयारी में आप

दिल्ली के बाद पंजाब में सरकार बनाकर राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा प्राप्त करने वाली आम आदमी पार्टी की नजर अब मध्य प्रदेश पर है। इसी के चलते मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए आम आदमी पार्टी ने महारैली और रोड शो की तैयारी शुरु कर दी है। पार्टी नेताओं मानें तो इसका आगाज मध्य प्रदेश के ग्वालियर से किया जाएगा। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल खुद ग्वालियर में 25 जून को यहां से प्रदेशभर के लिए चुनावी शंखनाद करेंगे। उनके साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान और आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल समेत पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

 

आपको बता दें कि, इस महारैली में एक लाख से ज्यादा लोगों के शामिल होने का दावा भी किया जा रहा है। इसके साथ ही सीएम केजरीवाल का मेगा रोड शो भी यहां प्रस्तावित है। अंचल के पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता इस महारैली और रोड शो को सफल बनाने की जोर शोर से तैयारियां कर रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें- ‘PM किसान सम्मान निधि’ दिलाने के बहाने खुलवाए बैंक खाते, फिर शुरु हुआ ठगी का खेल


राष्ट्रीय महामंत्री की घोषणा

इस संबंध में आप की प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रदेश प्रवक्ता डॉ रुचि गुप्ता ने बताया कि, आगामी 25 जून को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ग्वालियर दौरे पर होंगे। इस दौरान एक महारैली का आयोजित की जाएगी, जिसमें एक लाख से ज्यादा लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि, आम आदमी पार्टी के इस कार्यक्रम को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ साथ जिले के आमजन में खासा उत्साह है। राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय महामंत्री डॉ संदीप पाठक ने इसकी घोषणा भी कर दी है।

 

यह भी पढ़ें- मंत्री कमल पटेल ने कार्यकर्ताओं को दिलाई भोलेनाथ की शपथ, वीडियो हुआ वायरल


केजरीवाल के दौरे को माना जा रहा खास

आपको बता दें कि, दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल का ग्वालियर चंबल का ये दौरा बेहद खास माना जा रहा है। क्योंकि, पार्टी का सबसे पहला सर्वे ग्वालियर चंबल से ही आया। यहां की जनता बदलाव चाहती है। ये सर्वे केजरीवाल के पास पहुंचा तो केजरीवाल ने खुद ही ग्वालियर से विधानसभा चुनाव का शंखनाद करना सुनिश्चित किया। ग्वालियर में एक रोड शो भी होगा। ग्वालियर में हो रहे इस कार्यक्रम में ग्वालियर चंबल अंचल के साथ ही प्रदेश के कई इलाकों से पार्टी पदाधिकारी और लोग भी शामिल होंगे।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.