scriptदीपावली महासंयोग: बाजार में खरीदारी का पुष्य नक्षत्र, ये रहा शॉपिंग का शुभ मुहुर्त | amazing pusya nakchatra on diwali | Patrika News
ग्वालियर

दीपावली महासंयोग: बाजार में खरीदारी का पुष्य नक्षत्र, ये रहा शॉपिंग का शुभ मुहुर्त

दीपावली और धनतेरस से पूर्व पडऩे जा रहे खरीदारी के महासंयोग पुष्य नक्षत्र पर बाजारों में फिर से खरीदारी का दौर दिखाई देने वाला है।

ग्वालियरOct 13, 2017 / 09:17 am

Gaurav Sen

diwali

ग्वालियर। दीपावली और धनतेरस से पूर्व पडऩे जा रहे खरीदारी के महासंयोग पुष्य नक्षत्र पर बाजारों में फिर से खरीदारी का दौर दिखाई देने वाला है। 13 और 14 अक्टूबर को रहने वाले इस शुभ मुहूर्त के लिए शहर के सभी बाजार सजकर तैयार हैं। शहरवासियों ने जहां खरीदारी करने की तैयारी कर ली है। वहीं, हर सेक्टर के कारोबारियों ने भी अपने-अपने स्तर पर खास तैयारियां की हैं। पुष्य नक्षत्र के महासंयोग पर बाजारों में जोरदार धनवर्षा होने की उम्मीद जताई जा रही है।


23 घंटे महासंयोग
पुष्य नक्षत्र का महासंयोग 13 अक्टूबर को सुबह 10.45 बजे से प्रारंभ होकर 14 अक्टूबर शनिवार को सुबह 9.29 बजे तक रहेगा। इन 23 घंटे की अवधि में किसी भी तरह की खरीदारी शुभ रहेगी।

 

दीपोत्सव : 27 साल बाद दीवाली पर बना रहा ये महासंयोग, इस नक्षत्र में करेंगे पूजन तो जरूर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

 

इन सेक्टरों में होगी खरीदारी
पुष्य नक्षत्र के मौके पर सराफा, इलेक्ट्रॉनिक, कपड़ा, ऑटोमोबाइल, बर्तन आदि सेक्टरों में खरीदारी का दौर देखने को मिलेगा। शहर के महाराज बाड़ा से सटे बाजारों, मुरार के सदर बाजार, हजीरा और उपनगर ग्वालियर के सराफा आदि बाजारों में पुष्य नक्षत्र के लिए व्यापारियों ने प्रतिष्ठानों को भी सजाया है।

25 फीसदी बढ़ेगा इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का कारोबार
त्योहारी सीजन में ग्राहकों को कंपनियों द्वारा खास स्कीम दी जा रही है। इलेक्ट्रॉनिक सेक्टर में भी कंपनियों ने त्योहारी सीजन में खरीदी के लिए कई तरह की स्कीम और ऑफर्स निकाले हैं, जो ग्राहकों को रिझा रहे हैं। नई तकनीकों के साथ नए उत्पादों को निकाला गया है। इलेक्ट्रॉनिक सेगमेंट के जानकारों का मानना है कि इस त्योहारी सीजन में पिछले सीजन की तुलना में 25 फीसदी बाजार बढऩे की उम्मीद है।


ये मिल रहीं स्कीम
एक साल की जगह दो साल की वारंटी दी जा रही है। हर खरीद पर श्योर गिफ्ट प्रदान किया जा रहा है। शोरूम वाले ड्रॉ के जरिए विजेता बनने का मौका प्रदान कर रहे हैं। डाउन पेमेंट या फिर बगैर डाउन पेमेंट के जीरो फीसदी फायनेंस स्कीम में उपकरण मौजूद हैं।

होगी अच्छी बिक्री
त्योहारी सीजन के लिए सभी ब्रांड्स पर स्कीम और ऑफर्स दिए जा रहे हैं। पुष्य नक्षत्र के मौके पर अच्छी बिक्री होने की उम्मीद है। दशहरे पर भी बाजार में बूम रहा था।
चिराग लोकवानी, लोकप्लाजा

मिनी धनतेरस से आस
नवरात्र और दशहरे पर सराफा बाजार में खरीदारी का दौर देखा गया था। अब मिनी धनतेरस से भी बाजारों को खरीदारी की आस है।
महेशचंद्र गोयल, अध्यक्ष, सराफा स्वर्णकार संघ मुरार

नए उत्पाद आए हैं
दीपावली के त्योहारी सीजन के लिए कंपनी ने विशेष तैयारियां की हैं। फ्री गिफ्ट कके साथ जीरो फीसदी फायनेंस स्कीम दी जा रही है। इसके साथ कुछ नए उत्पाद भी लेकर आए हैं। दशहरे पर बाजार अच्छा रहा था, अब पुष्य नक्षत्र और धनतेरस से उम्मीद है।
आशीष भार्गव, एमपी हैड, हायर

कई ऑफर्स दे रहे
पुष्य नक्षत्र और धनतेरस के लिए पूरी तरह से रेडी हैं। डीलर्स के साथ कंपनी भी कई ऑफर्स प्रदान कर रही है। जीरो फीसदी फायनेंस स्कीम के साथ किसी तरह का कोई ब्याज नहीं लिया जा रहा है। इस सेक्टर में 25 फीसदी की ग्रोथ होना चाहिए।
नितिन तिवारी,एरिया सेल्स मैनेजर, सैमसंग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो