scriptसंघ के कार्यक्रम में 30 घंटे रहे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, मांगे भाजपा के लिए वोट | amit shah demand vote for bjp in loksabha election | Patrika News
ग्वालियर

संघ के कार्यक्रम में 30 घंटे रहे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, मांगे भाजपा के लिए वोट

संघ के कार्यक्रम में 30 घंटे रहे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, मांगे भाजपा के लिए वोट

ग्वालियरMar 11, 2019 / 11:41 am

Gaurav Sen

amit shah demand vote for bjp in loksabha election

संघ के कार्यक्रम में 30 घंटे रहे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, मांगे भाजपा के लिए वोट

ग्वालियर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यक्रम में शामिल होने आए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शहर में आने से लेकर जाने तक 32 घंटे रुके हैं। इसमें से 30 घंटे तक वे संघ के सभा स्थल पर ही मौजूद रहे हैं। रविवार देर रात वे एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए थे और रात लगभग 10 बजे वे चार्टर प्लेन से दिल्ली वापस गए हैं। सूत्र बताते हैं कि इस दौरान उनकी अलग-अलग चरण में संघ प्रमुख मोहन भागवत से चर्चा हुई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि शाह ने शनिवार दोपहर 2 बजे से लेकर रविवार रात 9.30 बजे तक बिताए समय में लोकसभा चुनाव के लिए संघ की नीति और भाजपा की रणनीति पर संघ प्रमुख से विमर्श किया है।

नेता पहुंचे एयरपोर्ट : राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के शहर से रवानगी की सूचना मिलने के बाद केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर की अगुवाई में भाजपा के तमाम नेता स्वागत के लिए इक_े हुए थे। शुरुआत में रात 8 बजे शाह के रवाना होने का समाचार मिला तो सभी नेताओं ने गोला का मंदिर पर स्वागत करने की योजना बनाई थी। लेकिन देर रात 9.15 बजे तक जब शाह संघ स्थल से रवाना नहीं हुए तो केन्द्रीय मंत्री सहित सभी नेता सीधे एयरपोर्ट पहुंचे। यहां लगभग 10 बजे शाह पहुंचे और सीधे विमानतल के वेटिंग रूम में प्रवेश कर गए। इस दौरान कुछ नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत भी किया है।

अकेले में हुई चर्चा
शाह के एयरपोर्ट पहुंचने के बाद चलते-चलते लगभग पांच मिनट तक वे नेताओं से मिले। इसके बाद केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र ङ्क्षसह तोमर और अमित शाह गैलरी में अकेले आगे बढ़ गए। इसके बाद दोनों नेताओं के बीच कुछ समय तक चर्चा हुई और फिर वापस आकर वे अपने प्लेन की ओर रवाना हो गए।

amit shah demand vote for bjp in loksabha election

शाह ने चुनाव के लिए संघ से मार्गदर्शन मांगा : बैठक के अंतिम दिन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा के समक्ष भाजपा का कार्य वृत रखा। उन्होंने अपने 8 मिनट के वक्तव्य में भाजपा के कार्य और चुनाव को लेकर भी बात की। लोकसभा चुनाव के लिए संघ से सहयोग और मार्गदर्शन मांगा है।

Home / Gwalior / संघ के कार्यक्रम में 30 घंटे रहे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, मांगे भाजपा के लिए वोट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो