खुशी और अमन का मिक्स बॉलीवुड और साक्षी के नृत्य को सभी ने काफी पसंद किया। इनकी प्रस्तुति ऐसी थी कि नाद एम्फीथिएटर में वंस मोर-वंस मोर गूंज रहा था। इन प्रस्तुतियों के बाद साल भर एकेडमिक में बेहतर प्रदर्शन करने वाले स्टूडेंट्स को एकेडमिक प्राइज भी दिए गए, जिसमें खासकर सेशन के सभी ब्रांच के हर ईयर के टॉपर्स को डायरेक्टर डॉ मीनाक्षी मजूमदार ने पुरस्कार व प्रमाण-पत्र दिए। कार्यक्रम के आखिर में डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ मनोज मिश्रा ने सभी का आभार व्यक्त किया। इसके बाद स्टूडेंट्स के लिए डीजे का आयोजन किया गया। जिसका सभी स्टूडेंट्स ने आनंद लिया।
घर मोरे परदेसिया, बन ठन चली… पर झूम उठे सभी
सुमित और दिव्यार्थ की जोड़ी ने गिटार की धुन पर एक से बढकऱ मधुर गीतों से समां बांध दिया। इस प्रस्तुति के साथ ही रंगारंग कार्यक्रमों का सिलसिला अपने चरम पर पहुंच चुका था। इस दौरान वैभवी एंड ग्रुप ने अपने ग्रुप डांस से, विशाल भगत ने लेजी डांस परफॉर्मेंस, सुभाषिनी ने घर मोरे परदेसिया, शिवानी ने बन-ठन चली, अप्सरा आली और सौम्या खरे ने बरसो रे, ताल से ताल मिला पर अपने एकल नृत्य ने उत्साह भर दिया। दर्शक दीर्घा में बैठे स्टूडेंट्स भी अपने साथियों के साथ झूमने लगे।

तानसेन समारोह में प्रस्तुति दे चुके हेमांग ने बांधा समां
वैष्णवी एंड ग्रुप ने गर्ल चाइल्ड एम्पावरमेंट पर स्किट भी प्रस्तुत किया, जिसे सभी ने सराहा। तानसेन समारोह में प्रस्तुति दे चुके स्टूडेंट हेमांग ने शास्त्रीय गायन प्रस्तुत किया। इस प्रस्तुति के बाद नॉन एकेडमिक पुरस्कारों का वितरण किया गया। इसमें कोविड-19 त्रासदी के दौरान अलग-अलग गांवों मे जाकर स्वास्थ्य जागरुकता एवं कोविड टीकाकरण करने वाली पूरी टीम को विशेष रूप से सम्मानित किया। इस दौरान मौजूद सभी ने खड़े होकर ताली बजाकर सम्मान किया।