scriptमेष राशि के लोगों को मिलेगी नौकरी में तरक्की, वृषभ राशि को सफलता | Aries people will get promotion in job, Taurus will get success | Patrika News
ग्वालियर

मेष राशि के लोगों को मिलेगी नौकरी में तरक्की, वृषभ राशि को सफलता

नवरात्र में इन राशि वालों पर रहेगी मां दुर्गा की विशेष कृपा

ग्वालियरSep 23, 2019 / 08:50 pm

राजेंद्र ठाकुर

मेष राशि के लोगों को मिलेगी नौकरी में तरक्की, वृषभ राशि को सफलता

मेष राशि के लोगों को मिलेगी नौकरी में तरक्की, वृषभ राशि को सफलता

ग्वालियर. रविवार से शारदीय नवरात्र आरंभ हो रहे हैं। नवरात्रों का हिंदू धर्म में बहुत बड़ा महत्व बताया जाता है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार माता का धरर्ती पर आगमन होने से उसका असर हर राशि के जातक पर पड़ता है। ऐसे में आइए जानते किस राशि के जातक के लिए कैसा रहेंगे नवरात्र के 9 दिन।
मेष राशि- इस राशि के जातकों के लिए माता की उपासना के ये 9 दिन बेहद खास रहने वाले हैं। मेष राशि के लोगों को इन 9 दिनों में व्यापार और नौकरी में तरक्की मिलेगी। हालांकि इस राशि के लोगों को सेहत से जुड़ी समस्या भी रह सकती है जैसे पेट में दर्द । इन लोगों को लाल फूलों के साथ लाल चंदन की माला से देवी का पूजन करना चाहिए।
वृषभ राशि- इस राशि के व्यक्तियों को करियर में सफलता मिलेगी। लेकिन शत्रु आपके रास्ते में आने की कोशिश करेंगे। अपने शत्रुओं से निपटने के लिए आपको नवरात्रों में सफेद चंदन की माला से देवी के मंत्रों का जाप करना चाहिए।
मिथुन राशि- इस राशि के जातकों की नौकरी की तलाश इन नवरात्रों में पूरी हो सकती है। सफलता प्राप्त करने के लिए तुलसी की माला से गायत्री मंत्र का जाप करें। प्रसाद में मां को खीर को भोग लगाएं।
कर्क राशि- इस राशि के जातकों को थोड़ा सतर्क रहने की जरुरत है। विशेष रुप से व्यवसाय कर रहे लोगों को अपने पार्टनर से धोखा मिल सकता है। जिसकी वजह से आपको तनाव भी हो सकता है। इन लोगों को नवरात्र में सफेद चंदन की माला से जप करके माता रानी को दूध से बनी मिठाई का भोग लगाना चाहिए।
सिंह राशि- लंबे समय बाद इस राशि के जातकों को कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। इन लोगों को अपनी किसी लंबी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। माता को प्रसन्न् करने के लिए इस राशि के लोगों को पूरे 9 दिनों तक गुलाबी रत्न से बनी माला मंत्र ज-ाप करने के लिए इस्तेमाल करनी चाहिए।
कन्या राशि- इस राशि के जातकों को सेहत को लेकर थोड़ा सतर्क रहना चाहिए। इन लोगों को बाहर का खाना खाने से बचना चाहिए। इन लोगों को तुलसी की माला से गायत्री दुर्गा मंत्रों का जाप करना चाहिए।
तुला राशि- इस राशि के जातकों को धन राशि के संयोग बन रहे हैं।
वृश्चिक राशि- इस राशि के जातकों को जल्द ही कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। इस राशि के जातक जल्द ही अपना कोई करोबार शुरु कर सकते हैं। इस राशि के लोगों को नवरात्र में गरीबों की सहायता करने से लाभ होगा।
धनु राशि- इस राशि के जातकों के घर में नवरात्र में मां लक्ष्मी का वास बने रहने के संकेत हैं। आप कोई नया वाहन, घर खरीद सकते हैं। भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। इस राशि के जातक माता को कोई पीली मिठाई का भोग लगाएं।
मकर- इस राशि के जातकों के खर्च में बढ़ोत्तरी हो सकती है। आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। परेशानियों से बचने के लिए मां को भोग में हलवे का प्रसाद चढ़ाएं।
कुंभ राशि- इस राशि के जातकों के लिए यह 9 दिन अच्छे रहने वाले हैं। आर्थिक तरक्की में आने वाली सभी बाधाएं जल्द दूर हो जाएंगी। इन लोगों को माता को उड़द से बनी दाल की मिठाई का भोग लगाना चाहिए।
मीन राशि- इस राशि के जातकों के लिए यह समय अनुकूल रहने वाला है। व्यापार में तरक्की होगी, यात्रा करते समय सावधानी बरतें। मां को प्रसन्न् करने के लिए पीली मिठाई और केले का भोग लगाएं।

Home / Gwalior / मेष राशि के लोगों को मिलेगी नौकरी में तरक्की, वृषभ राशि को सफलता

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो