scriptयहां कांग्रेस-भाजपा में परंपरागत सीट बचाने और छीनने की जंग,जानिए इस सीट का गणित | ashok singh-vivek narayan shejwalkar fights in gwalior lok sabha seat | Patrika News
ग्वालियर

यहां कांग्रेस-भाजपा में परंपरागत सीट बचाने और छीनने की जंग,जानिए इस सीट का गणित

यहां कांग्रेस-भाजपा में परंपरागत सीट बचाने और छीनने की जंग

ग्वालियरApr 18, 2019 / 01:43 pm

monu sahu

Lok Sabha Election 2019

यहां कांग्रेस-भाजपा में परंपरागत सीट बचाने और छीनने की जंग,जानिए इस सीट का गणित

ग्वालियर। ग्वालियर लोकसभा सीट पर इस बार सीधा मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच ही है। भाजपा ने दो बार के महापौर विवेक शेजवलकर को प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस ने तीन लोकसभा चुनाव हारे अशोक सिंह पर चौथी बार दांव लगाया है। बसपा से बलवीर सिंह कुशवाहा चुनाव मैदान में हैं। हालांकि, इससे त्रिकोणीण मुकाबले के आसार नहीं हैं। भाजपा अपनी इस सीट पर कब्जा बरकरार रखना चाहती है तो कांग्रेस यह सीट अपने कब्जे में करने के प्रयास कर रही है।
आमने-सामने

अशोक सिंह कांग्रेस प्रत्याशी

2019

“ग्वालियर सांसद नरेंद्र सिंह तोमर ने दस हजार करोड़ रुपए के जो विकास कार्य किए हैं और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हर वर्ग के लिए कई योजनाएं लागू की हैं, उनसे जनता को अवगत कराएंगे इस बार चुनावी लड़ाइ मोदी-राहुल फैक्टर के बीच रहेगी।”
विवेक शेजवलकर,भाजपा प्रत्याशी
“भाजपा के कोरे वादों और किसानों के विरोध का असर हम विधानसभा चुनाव में देख चुके हैं। भाजपा का ग्वालियर संभाग से सूपड़ा साफ हो गया था। क्षेत्र में कृषि, पानी, बेरोजगारी, जेसी मिल जैसे कई ज्वलंत मुद्दे हैं। जिनको लेकर जनता के बीच कांग्रेस जाएगी।”
अशोक सिंह,कांग्रेस प्रत्याशी
Lok Sabha Election 2019
2014

राजनीतिक समीकरण
ग्वालियर लोकसभा सीट सिंधिया परिवार का गढ़ मानी जाती है। सिंधिया परिवार का दबदबा होने के बाद भी यह सीट कभी किसी एक पार्टी के खाते में नहीं रही। इस लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, विजयाराजे सिंधिया, कांग्रेस के दिग्गज नेता माधवराव सिंधिया, भाजपा की यशोधरा राजे सिंधिया जैसे नेता कर चुके हैं। वर्तमान में भाजपा के नरेंद्र सिंह तोमर सांसद हैं। तोमर इस बार मुरैना से चुनाव लड़ रहे हैं।
ये हैं मुद्दे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो