scriptउपचुनाव के लिए भाजपा का संकल्प पत्र जारी, वीडियो में देखिये किस तरह खुला सौगातों का पिटारा | BJP release resolution letter know gifts for voters see video | Patrika News
ग्वालियर

उपचुनाव के लिए भाजपा का संकल्प पत्र जारी, वीडियो में देखिये किस तरह खुला सौगातों का पिटारा

-भाजपा ने बुधवार को किया संकल्प पत्र का लोकार्पण-प्रदेश में फिर शुरु की जाएगी दीनदयाल रसोई योजना-किसानों के खाते में डाले जाएंगे 4 हजार रुपये-ग्वालियर के अटल सभागार में किया गया संकल्प पत्र का लोकार्पण

ग्वालियरOct 28, 2020 / 06:56 pm

Faiz

news

उपचुनाव के लिए भाजपा का संकल्प पत्र जारी, वीडियो में देखिये किस तरह खुला सौगातों का पिटारा

ग्वालियर/ मध्य प्रदेश में होने जा रहे उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने आज विधानसभा वार संकल्प पत्र का लोकार्पण किया। इसी कड़ी में बुधवार को ग्वालियर पूर्व विधानसभा सीट के लिए शहर के अटल सभागार स्थल में भाजपा के संकल्प पत्र का लोकार्पण किया गया। इस दौरान ग्वालियर पूर्व सीट से भाजपा प्रत्याशी मुन्नालाल गोयल ने घोषणा पत्र के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि, प्रदेश की जो दीनदयाल रसोई योजना कमलनाथ सरकार के कार्यकाल में बंद कर दी गईं थीं, उसे भारतीय जनता पार्टी के सत्ता में आते ही दोबारा शुरु किया जाएगा। पहले के मुकाबले कुछ नई रसोई भी खोली जाएंगे। उसके लिए टेंडर भी दिये जा चुके हैं। मुन्नालाल ने ये भी कहा कि, सत्ता में वापसी करते ही भाजपा सरकार किसानों के खातों में 4 हजार रुपये भी डालेगी। आप खुद सुनिये क्या बोले मुन्नालाल गोयल…

 

देखें खबर से संबंधित वीडियो…

//?feature=oembed

पढ़ें ये खास खबर- भाजपा का संकल्प पत्र जारी, किसानों के खाते में आएंगे 4 हजार रुपये, देखें वीडियो

 

अटल सभागार में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र लोकार्पण कार्यक्रम में सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, पूर्व मंत्री गौरीशंकर बिसेन, अजय विश्नोई, उमाशंकर गुप्ता समेत भाजपा प्रत्याशी मुन्नालाल गोयल उपस्थिति थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो