scriptभाजपा महिला नेत्री की दबंगई, युवक को बीच सड़क पर डंडों से पीटा, जाने क्यों | BJP women's leader, the boycott of the youth, beaten by poles on the r | Patrika News
ग्वालियर

भाजपा महिला नेत्री की दबंगई, युवक को बीच सड़क पर डंडों से पीटा, जाने क्यों

विश्वविद्यालय इलाके में एक महिला द्वारा एक युवक की सरेराह पिटाई की गई। महिला का कहना था युवक अपनी पत्नी की पिटाई कर रहा था। हंगामें की खबर सुनकर

ग्वालियरMar 23, 2019 / 06:51 pm

रिज़वान खान

bjp

भाजपा महिला नेत्री की दबंगई, युवक को बीच सड़क पर डंडों से पीटा, जाने क्यों

ग्वालियर। विश्वविद्यालय इलाके में एक महिला द्वारा एक युवक की सरेराह पिटाई की गई। महिला का कहना था युवक अपनी पत्नी की पिटाई कर रहा था। हंगामें की खबर सुनकर पुलिस भी आ गई। लेकिन महिला ने उस युवक को पुलिस के सामने ही धुनाई लगाई। बाद में पुलिस उस युवक को पकडकऱ थाने ले गई। लेकिन उसकी पत्नी ने रिपोर्ट लिखाने से मना कर दिया। इसके बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक युवक अनुपम नगर में चाय का ठेला लगाता है। हंगामे की खबर पर पुलिस तक पहुंची तो टीआई विश्वविद्यालय पुलिस बल के साथ मौके पर पहंचे। महिला ने पुलिस के सामने ही उस युवक पर डंडे चिपकाए। पुलिस ने बीच में आकर उसे रोका। महिला भाजपा में है। महिला का कहना था युवक अपनी पत्नी की पिटाई कर रहा था। उसे रोका तो नहीं माना। इस कारण उन्हें बीच मे ंआना पड़ा। पुलिस उस युवक को थाने लेकर पहुंची। उसकी पत्नी और पिता को थाने बुलवाया। लेकिन पत्नी का कहना था यह उसका निजी मामला है। वह रिपोर्ट नहीं कराना चाहती। इसके बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया।
इनका कहना है
महिला का कहना था युवक अपनी पत्नी की पिटाई कर रहा था। उसकी पत्नी को थाने बुलाया। लेकिन उसने रिपोर्ट लिखाने से मना कर दिया। इसके बाद उसे समझाइश देकर छोड़ दिया गया।
वाय एस तोमर, टीआई विश्व

Home / Gwalior / भाजपा महिला नेत्री की दबंगई, युवक को बीच सड़क पर डंडों से पीटा, जाने क्यों

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो