script12.65 लाख रुपए लेकर फ्लैट खरीदा, रजिस्ट्री करने से मुकरा तो कराई एफआइआर | Bought flat for Rs. 12.65 lakh, FIR registered after registering | Patrika News
ग्वालियर

12.65 लाख रुपए लेकर फ्लैट खरीदा, रजिस्ट्री करने से मुकरा तो कराई एफआइआर

दो लागों पर मामला दर्ज

ग्वालियरSep 09, 2019 / 01:00 am

राजेंद्र ठाकुर

12.65 लाख रुपए लेकर फ्लैट खरीदा, रजिस्ट्री करने से मुकरा तो कराई एफआइआर

12.65 लाख रुपए लेकर फ्लैट खरीदा, रजिस्ट्री करने से मुकरा तो कराई एफआइआर

ग्वालियर. दुकान पर काम करने वाले एक व्यक्ति ने मेहनत करके लाखों रुपए जोड़े। उसी रकम से एक फ्लैट का सौदा कर १२.६५ लाख रुपए भी दे दिए, यहीं नहीं उसमे आकर रहने भी लगा। फ्लैट बेचने वाले ने कहा कि कुछ दिन बाद रजिस्ट्री कर देगा, लेकिन चक्कर लगाते-लगाते दो साल हो चुके है आज तक रजिस्ट्री नहीं की। यहीं नही अब तो उसे फ्लैट खाली करने के लिए धमकी भी दी जा रही है। परेशान व्यक्ति जनकगंज थाने पहुंचा। पुलिस को पूरा वाक्या सुनाया। इसके बाद दो लोगों पर धोखाधड़ी की एफआइआर कराई।
पुलिस के मुताबिक समाधिया कॉलोनी निवासी लक्ष्मणदास खेलानी के साथ धोखाधड़ी हुई है। लक्ष्मण डीडी मॉल में एक दुकान पर काम करते हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने रहने के लिए एक फ्लैट खरीदना था। तभी आनंद अग्रवाल और प्रकाश दासवानी से उनकी मुलाकात हुई। उन्होंने कहा कि उनकी साईं बिहार में मल्टी बन रही है। वह चाहे तो उसमें फ्लैट खरीद ले। उन्हें फ्लैट दिखाने ले गया। पसंद आने पर सौदा तय हो गया। लक्ष्मण दास ने अपनी पत्नी कोमल के नाम से २७ फरवरी २०१७ को एग्रीमेंट कर उन्हें १२.६५ लाख रुपए थमा दिए। जिसमें ८ लाख के चेक दिए। आनंद और प्रकाश ने कहा कि कुछ दिन बाद रजिस्ट्री कर देंगे। इसके बाद लक्ष्मणदास अपने परिवार सहित वहां आकर रहने लगे। इस दौरान कई बार रजिस्ट्री के लिए कहा तो टालमटोल करते रहे। अब रजिस्ट्री करने से भी इंकार कर दिया, उल्टा अब तो मकान खाली करने के लिए धमकी भी दे रहे हैं। परेशान लक्ष्मणदास ने जनकगंज थाने में आंनद अग्रवाल और प्रकाश दासवानी पर मामला दर्ज कराया।

घर से गायब हुआ प्रकाश
लक्ष्मणदास ने बताया कि वह प्रकाश के घर गया तो वह नहीं मिला। उसकी पत्नी से कहा तो उसने भी कुछ नहीं बताया। उसका फोन भी बंद जा रहा है। कुल मिलाकर उनका पेसा लेकर वह गायब है। उधर आनंद भी रकम देने को तैयार नहीं है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो