scriptछावनी बोर्ड मुरार अब नो प्लास्टिक जोन, प्लास्टिक से बने सामान का नहीं हो सकेगा उपयोग | Cantonment Board Murar no more plastic zone, goods made of plastic | Patrika News
ग्वालियर

छावनी बोर्ड मुरार अब नो प्लास्टिक जोन, प्लास्टिक से बने सामान का नहीं हो सकेगा उपयोग

वर्तमान में हर जगह प्लास्टिक का उपयोग बढ़ता जा रहा है। लगातार प्लास्टिक के उपयोग से पर्यावरण पर बुरा असर के साथ दूसरे खतरे भी बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में आमजन को प्लास्टिक का उपयोग खुद ही बंद करना …

ग्वालियरSep 15, 2019 / 01:06 am

रिज़वान खान

no plastic

छावनी बोर्ड मुरार अब नो प्लास्टिक जोन, प्लास्टिक से बने सामान का नहीं हो सकेगा उपयोग

ग्वालियर. वर्तमान में हर जगह प्लास्टिक का उपयोग बढ़ता जा रहा है। लगातार प्लास्टिक के उपयोग से पर्यावरण पर बुरा असर के साथ दूसरे खतरे भी बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में आमजन को प्लास्टिक का उपयोग खुद ही बंद करना होगा। केंटोनमेंट बोर्ड ने देशभर के 62 छावनी बोर्ड में प्लास्टिक के उपयोग पर रोक लगा दी है। इसी के चलते जल्द ही छावनी (कैंट) बोर्ड मुरार नो प्लास्टिक जोन बनने जा रहा है। इसकी शुरुआत कार्यालय से कर दी गई है। छावनी बोर्ड की ओर से क्षेत्र के दुकानदारों-व्यापारियों को प्लास्टिक उपयोग नहीं करने की सलाह दी जाएगी।
इन पर लगेगा बैन
भारत सरकार के स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत छावनी बोर्ड मुरार क्षेत्र में सिंगल यूज्ड प्लास्टिक जैसे प्लास्टिक की थैलियां, चाय-कॉफी का ग्लास, सोडा व पानी की बोतल और खाद्य पैकेजिंग प्लास्टिक को बैन किया जाएगा। इसके अंतर्गत सेना के आला अधिकारी और जवान यहां के करीब 100 से अधिक दुकानदारों और व्यापारियों को प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने के लिए जागरूक करेंगे। छावनी बोर्ड के आसपास के ग्रामीण क्षेत्र को मिलाकर करीब 50 हजार से अधिक लोगों को प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की अपील की जाएगी। जानकारी के मुताबिक बार-बार समझाइश और अपील के बाद भी जो लोग प्लास्टिक का उपयोग करेंगे उन पर छावनी अधिनियम 2006 के तहत जुर्माना वसूल किया जाएगा।
दुकानदारों-व्यापारियों से करेंगे अपील
भारत सरकार के स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत केंटोनमेंट बोर्ड ने देशभर के 62 छावनी बोर्ड में प्लास्टिक के उपयोग पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। छावनी बोर्ड मुरार में भी इसकी शुरुआत कर दी गई है। जल्द ही क्षेत्र के दुकानदारों-व्यापारियों को प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की अपील की जाएगी।
मोहम्मद अली, सीइओ, छावनी बोर्ड मुरार
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो