scriptकेंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की मां का हुआ निधन, ग्वालियर में होगा अंतिम संस्कार | central minister narendra singh tomar mother funeral in gwalior | Patrika News
ग्वालियर

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की मां का हुआ निधन, ग्वालियर में होगा अंतिम संस्कार

central minister narendra singh tomar mother funeral in gwalior: शारदा देवी की 90 वर्ष थी। वे काफी समय से अस्वस्थ चल रही थी। जिसके चलते उनका निधन हुआ है। शारदा देवी की अंतिम याक्षा ग्वालियर स्थित तोमर के आवास आर्य नगर मुरार से मुरार शमशान घाट के लिए प्रस्थान करेगी।

ग्वालियरSep 09, 2019 / 02:07 pm

Gaurav Sen

central minister narendra singh tomar mother funeral in gwalior

central minister narendra singh tomar mother funeral in gwalior

ग्वालियर. केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री भारत सरकारमें मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की माताजी शारदा देवी का सोमवार सुबह 5.30 बजे दिल्ली स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। जिसके बाद से पूरे ग्वालियर अंचल में शोक की लहर दौड़ गई है। शारदा देवी की 90 वर्ष थी। वे काफी समय से अस्वस्थ चल रही थी। जिसके चलते उनका निधन हुआ है। शारदा देवी की अंतिम याक्षा ग्वालियर स्थित तोमर के आवास आर्य नगर मुरार से मुरार शमशान घाट के लिए प्रस्थान करेगी।

90 वर्ष की उम्र में हुआ निधन

मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की माता का निधन 90 साल की उम्र में हुआ है। वे काफी समय से बीमार चल रही थी। सोमवार सुबह उनका देहांत हो गया। शारदा देवी के निधन के बाद पूरा तोमर परिवार शोक में डूबा है। मंत्री तोमर के ग्वालियर स्थित घर पर हजारों की संख्या में उनके समर्थकों का पहुंचना शुरू हो गया है। शारदा देवी का पार्थिव देह ग्वालियर पहुंच चुका है। जहां उनके अंतिम दर्शन किए जाएंगे। शाम 5 बजे अंतिम यात्रा उनके निवास से मुरार मुक्तिधाम के लिए निकलेगी।

सोशल मीडिया पर शोक संदेश की बाड़

मंत्री तोमर की माताजी की मौत की खबर सुनते ही उनके समर्थकों ने शोक संदेश सोशल मीडिया पर डालना शुरू कर दिया। हजारों की संख्या में फेसबुक पर पोस्ट की गई है।

कमलनाथ के पहुंचने की खबर
प्रदेश के सीएम कमलनाथ सरकार के कामों का शिलान्यांस करने के लिए भिंड पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि वे शाम तक मंत्री तोमर के यहां उनकी माताजी के अंतिम संस्कार में शामिल हो सकते हैं।

*दादी माँ छोड़ गयीं*
हमारी पूज्य दादी माँ का आज सुबह 5.30 बजे दुखद निधन दिल्ली स्थित निवास पर हो गया। वे लंबे समय से दिल्ली में स्वास्थ्य लाभ ले रही थी कई बार ऐसा होता था हमने उनको हॉस्पिटल में एडमिट करते थे और कुछ समय बाद वे स्वस्थ होकर निवास पर आ जाया करती थी लेकिन होनी को कौन टाल सकता है।हमारी दादी श्रीमती शारदा देवी तोमर जी स्वर्ग की यात्रा पर जा चुकी हैं।
-देवेन्द्र प्रताप सिंह तोमर

central minister narendra singh tomar mother funeral in gwalior

Home / Gwalior / केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की मां का हुआ निधन, ग्वालियर में होगा अंतिम संस्कार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो