scriptग्वालियर नगर निगम लेने जा रहा है 298 करोड़ का कर्ज, जानिए कहां खर्च होगी ये रकम | chambal water project nagar niagm gwalior | Patrika News
ग्वालियर

ग्वालियर नगर निगम लेने जा रहा है 298 करोड़ का कर्ज, जानिए कहां खर्च होगी ये रकम

ग्वालियर नगर निगम लेने जा रहा है 298 करोड़ का कर्ज, जानिए कहां खर्च होगी ये रकम

ग्वालियरJul 14, 2018 / 10:46 am

Gaurav Sen

chambal water project news

ग्वालियर नगर निगम लेने जा रहा है 298 करोड़ का कर्ज, जानिए कहां खर्च होगी ये रकम

ग्वालियर। आखिरकार चंबल से पानी लाने के लिए एनसीआर बोर्ड ने ग्वालियर नगर निगम के लिए 298.84 करोड़ रुपए का कर्ज स्वीकृत कर दिया है। निगम को यह कर्ज अगले 15 सालों में चुकाना होगा। वहीं पूरे प्रोजेक्ट को अगले तीन साल में 2021 तक पूरा करके शहर के लिए तिघरा में पानी लाना होगा। इस पर शुक्रवार को दिल्ली स्थित शहरी विकास मंत्रालय के सचिव डीपी मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस हाईलेवल की बैठक में चंबल की डीपीआर को मंजूरी प्रदान कर दी गई है। उक्त योजना में कुल 398.46 करोड़ रुपए की है।

“राशि इन कामों में होगी खर्च”

33.72 करोड़ कॉमन हेड वर्कस
44.24 करोड़ पंपिंग मशीनरी
7.94 करोड़ पॉवर सप्लाई
246.25 करोड़ पंपिंग लाइन
24.55 करोड़ अन्य कार्य के
41.76 करोड़ जीएसटी के


“अब टेंडर की तैयारी, कई विभागों से लेना होगी एनओसी”

 

ऐसे होगा काम
वर्ष कार्य की राशि ऐसे मिलेगा कर्ज
2018-19 32.83 करोड़ 24.62 करोड़
2019-20 204.31 करोड़ 153.23 करोड़
2020-21 161.32 करोड़ 120.99 करोड़
कुल खर्चा 398.46 करोड़ 298.84 करोड़

 


100 करोड़ रुपए देगी प्रदेश सरकार
योजना में 25 प्रतिशत राशि 100 करोड़ प्रदेश सरकार देगी। इस दौरान निगम की ओर से दिए प्रजेंटेशन के अवसर पर नगरीय विकास विभाग के प्रमुख अभियंता प्रभाकांत कटारे, साडा अध्यक्ष राकेश जादौन, निगमायुक्त विनोद शर्मा, कंसलटेंट मेहता एण्ड मेहता के प्रतिनिधि, अधीक्षण यंत्री पीएचई आरएलएस मौर्य सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

बच सकते हैं 44 करोड़
प्रोजेक्ट निगम तय समय में या उससे पहले पूरा कर लेगा तो कर्ज की राशि 298 करोड़ में से करीब 15 प्रतिशत की राशि करीब 44 करोड़ की छूट मिल जाएगी। इस प्रकार 253 करोड़ रुपए ही वापस करने होंगे।

65 किमी का सफर
चंबल से तिघरा की दूरी 65 किमी है। मुरैना आने वाली पाइप लाइन से अलग पानी की लाइन डाली जाएगी। चंबल पर पानी बूस्ट करने प्लांट भी बनेगा इसके लिए एनएचएआइ, रेलवे आदि से एनओसी लेनी है।

प्रोजेक्ट के लिए राशि स्वीकृत हो गई है। अब हम टेंडर प्रक्रिया को पूरा करेंगे। तेजी से काम करेंगे।
विनोद शर्मा, आयुक्त नगर निगम

Home / Gwalior / ग्वालियर नगर निगम लेने जा रहा है 298 करोड़ का कर्ज, जानिए कहां खर्च होगी ये रकम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो