scriptधनजू वंशकार की मौत पर सीएम कमलनाथ ने जताया दुख, ट्विट कर जारी की पीड़ा | cm kamalnath tweet on dhanju vanskar death in road accident | Patrika News
ग्वालियर

धनजू वंशकार की मौत पर सीएम कमलनाथ ने जताया दुख, ट्विट कर जारी की पीड़ा

cm kamalnath tweet on dhanju vanskar death in road accident : दिल्ली में आयोजित कांग्रेस की ‘भारत बचाओ’ रैली से वापस लौट रहे मध्य प्रदेश के भिंडे जिले के एक कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत हो गई है।

ग्वालियरDec 15, 2019 / 12:46 pm

Gaurav Sen

cm kamalnath tweet on dhanju vanskar death in road accident

cm kamalnath tweet on dhanju vanskar death in road accident

ग्वालियर/भिण्ड. कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत पर प्रदेश के सीएम कमलनाथ ने ट्विट कर दुख जताया है। आपको बतां दें कि दिल्ली में आयोजित कांग्रेस की रैली में शामिल होकर लौट रहे कांग्रेस कार्यकर्ता की सड़क हादसे में मौत हो गई। जिस पर प्रदेश के सीएम कमलनाथ ने दुख व्यक्त किया है।

दिल्ली में आयोजित कांग्रेस की ‘भारत बचाओ’ रैली से वापस लौट रहे मध्य प्रदेश के भिंडे जिले के एक कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत हो गई है। मृतक की पहचान भिंड जिले के मुरावली गांव निवासी धनजू वंशकार के रूप में हुई है। भिंड से कई बसों से कांग्रेस कार्यकर्ता भारत बचाओ रैली में शामिल होने के लिए दिल्ली आए थे। जब कांग्रेस के कार्यकर्ता दिल्ली से लौट रहे थे, तब रास्ते में पलवल के पास एक ढाबे पर बस रुकी थी। पलवल के पास ढाबे पर बस इसलिए रोकी गई थी, ताकि कांग्रेस के कार्यकर्ता खाना खा लें।इस बीच ढाबे पर ही एक डम्पर ने धनजू वंशकार को कुचल दिया। इस हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कांग्रेस कार्यकर्ता धनजू वंशकार की मौत पर दुख जताया है। कमलनाथ के कार्यालय के ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट में कहा गया, ‘कांग्रेस की भारत बचाओ रैली से लौट रहे मध्य प्रदेश के लहर के मुरावली गांव के एक कांग्रेस कार्यकर्ता धनजू वंशकार की एक दुर्घटना में मौत की दुखद खबर मंत्री डॉ. गोविंद सिंह से प्राप्त हुई। मृतक के परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएं है। दुख की इस घड़ी में मृतक के परिवार की हरसंभव मदद के निर्देश दिए गए हैें। आपको बता दें कि दिल्ली के रामलीला मैदान में शनिवार को कांग्रेस की भारत बचाओ रैली आयोजित की गई थी। कांग्रेस पार्टी ने यह रैली आर्थिक मंदी, किसान विरोधी नीतियों, महिला हिंसा, बेरोजगारी और संविधान पर हमले को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ की थी। इस रैली में हिस्सा लेने देश के कोने-कोने से भारी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता पहुंचे थे।

https://twitter.com/OfficeOfKNath/status/1205902723977076737?ref_src=twsrc%5Etfw
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो