scriptउत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाएं, सर्द हवाओं ने कंपकंपाया ग्वालियर, स्कूलों का समय बदला | cold wave increases decreases gwalior temperature | Patrika News
ग्वालियर

उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाएं, सर्द हवाओं ने कंपकंपाया ग्वालियर, स्कूलों का समय बदला

उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाएं, सर्द हवाओं ने कंपकंपाया ग्वालियर, स्कूलों का समय बदला

ग्वालियरDec 18, 2018 / 10:49 am

Gaurav Sen

cold wave increases decreases gwalior temperature

उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाएं, सर्द हवाओं ने कंपकंपाया ग्वालियर, स्कूलों का समय बदला

ग्वालियर. उत्तरभारत में होने वाली बर्फबारी ने शहर के मौसम का मिजाज बदल दिया है। अब रात के बाद दिन में भी सर्दी का असर बढ़ता जा रहा है। सर्द हवाएं दिन में जोर पकड़ती जा रही हैं। लगातार बर्फीली हवाओं की वजह से न्यूनतम व अधिकतम तापमान में गिरावट आ रही है। मौसम को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूल जाने वाले बच्चों के स्वास्थ्य पर मौसम का विपरीत असर न पड़े इसलिए स्कूलों के टाइम में बदलाव कर दिया है।

सोमवार को शहर के मौसम में बदलाव देखने को मिला। रात में सर्द हवाओं और ठिठुराने वाली सर्दी से राहत देने के लिए धूप खुली। सुबह से ही लोग कुनकुनी धूप में बैठकर मौसम का लुत्फ उठाया। इसके बाद दोपहर के बाद बार फिर से मौसम में परिवर्तन हुआ। दो बजे के बाद धुंध छाना शुरू हो गई। धुंध की वजह से दृश्यता 2.5 किलोमीटर ही। यही दृश्यता मंगलवार और सोमवार की मध्य रात मौसम विभाग ने दर्ज की थी। दृश्यता कम होने की वजह से शहर वासियों को हल्के बादल छाने जैसा लगा। धुंध की वजह से दिन में ही धूप गायब हो गई।

“मौसम का उतार-चढ़ाव”

समय तापमान

सुबह 5.30 बजे8.4 डिग्री

सुबह 8.30 बजे9.6 डिग्री

सुबह 11.30 बजे18.8 डिग्री

दोपहर-2.30 बजे

22.6 डिग्री

शाम 5.30 बजे

18.2 डिग्री
रात्रि 8.30 बजे

14.0 डिग्री

ऐसा ही रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने आगामी दो से तीन दिन तक इसी तरह का मौसम रहने की बात कही है। वहीं मौसम वैज्ञानिक उमाशंकर चौकसे ने कहा कि आगामी दिनों में धुंध हटते ही कोहरा छाने और तापमान गिरने के आसार बने हुए हैं। आगामी दो से तीन दिन तक दिन का पारा अभी और गिरेगा। वहीं हवाएं भी तेज हो सकती हैं।

 

cold wave increases decreases gwalior temperature

1 डिग्री उछला पारा

बीते रोज की अपेक्षा दिन व रात पारे में मौसम विभाग ने 1 डिग्री बढ़ोतरी दर्ज की है। सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस है, जोकि सामान्य से 0.9 कम है। इसी तरह न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि सामान्य से एक डिग्री कम है। सर्द हवाएं 4 से 6 किलोमीटर रफ्तार से उत्तरी पूर्व दिशा से चली। धुंध की वजह से दृश्यता 2.5 किलोमीटर रही।

यहां राहत: सुबह 7 बजे से लगने वाले 9 से और दोपहर में 12.30 बजे से लगेंगे स्कूल
सर्दी का जोर पकड़ते ही जिला प्रशासन ने शासकीय, निजी, सीबीएसई, केंद्रीय विद्यालय एवं जवाहर नवोदय स्कूल के समय में बदलाव के लिए आदेश जारी किया है। सुबह की प्रथम पाली में 7 बजे लगने वाले स्कूलों को अब 9 बजे से 12.30 बजे तक लगाए जाएंगे। वहीं दोपहर की पाली में लगने वाले स्कूल 12.30 से 4.30 बजे तक लगेंगे। एक पाली में लगने वाले स्कूल 10.30 बजे से 4.30 बजे तक संचालित किए जाएंगेे। ये आदेश कलेक्टर अशोक वर्मा द्वारा जारी किया गया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो